अध्यात्म

Makar Sankranti 2023: इस राशि के लोगों के लिए शुभ समाचार लेकर आ रही है मकर संक्रांति, जानिए क्या है खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 07:06 AM IST

मकर संक्रांति का पर्व वर्ष 2023 में 15 जनवरी को मनाया जाएगा। तिल, गुड़, खिचड़ी आदि के दान से राशियों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को किया जा सकता है कम। मेष, वृश्चिक, कर्क और मीन राशि वाले जातकों काे है सावधान रहने की विशेष जरूरत।

Image

मकर संक्रांति का पड़ेगा चार राशियों पर दुष्प्रभाव।

KEY HIGHLIGHTS
  • 15 जनवरी को मनाया जाएगा मकर संक्रांति का पर्व
  • संक्रांति पर मकर राशि में सूर्य का प्रवेश रहेगा शुभ
  • मेष, मीन, वृश्चिक और कर्क राशि वाले बरतें सावधानी

Makar Sankranti 2023: वर्ष 2023 में मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। क्योंकि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे इसलिए इस राशि वालों पर इसका विशेष असर होने वाला है। वहीं मेष, वृश्चिक, मीन और कर्क राशि पर दुष्प्रभाव रहने के योग हैं। पंडित अशोक तिवारी के अनुसार मकर संक्रांति 14 जनवरी की रात से आएगी। इसी वजह से 15 जनवरी को ये त्योहार मनाया जाएगा। मकर संक्रांति पर सुबह से लेकर पूरे दिन मकर संक्रांति रहेगी। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, सूर्य तर्पण और दान का विधान होता है।

इन चीजों का करें दान

मकर संक्रांति पर दाल, चावल मिलाकर कच्ची खिचड़ी और तिल के लड्डू का दान करते हैं। लड्डू न बन सकें तो गजक मंगाकर दान कर दें। खिखड़ी की ढेरी बनाकर पापड़, घी, नमक, रुपया रखकर घर के पुरुष मंमते हैं। ये दान ब्राह्मण, मंदिरों में भेजा जाता है। संक्रांति से एक या दो दिन पहले सफेद तिल, काले तिल का आटे या मावे के लड्डू बनाएं। बायना निकालने के लिए संक्रांति के दिन काले तिल में दक्षिणा डालकर ब्राह्मण को दान कर मेहंदी लगाएं। संक्रांति के दिन गंगाजी नहाएं। बायने में घेवर, सफेद तिल के लड्डू, आटे के लड्डू और अपनी इच्छानुसार रुपये रखकर हाथ फेरकर सासूजी के पैर छूकर दें। खिचड़ी ब्राह्मणी को दें। गरीबों को दान दें और बायना बेटियों को भी भेज दें।

12 राशियों पर क्या रहेगा संक्रांति का प्रभाव

मेष-

सावधान रहने की जरूरत है। जीवन में इस वर्ष कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं। दान पुण्य अधिक करेंगे तो ग्रह दोष कम होगा।

वृष-

जीवन में किसी न किसी तरह का भय बना रहेगा। बेहतर होगा कि प्रतिदिन हनुमान चलीसा का पाठ शुरू कर दें। हनुमान जी हर तरह के भय से मुक्त रखते हैं।

मिथुन-

ज्ञान में वृद्धि होने का समय है। विद्यार्थी हैं तो उच्च शिक्षा का योग बन रहा है। वहीं किसी न किसी रूप से ज्ञानार्जन करेंगे ही।

कर्क-

व्यक्तिगत संबंध खराब होने के संकेत मिल रहे हैं। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। जीवन में कलह− क्लेश में वृद्धि होने की संभावना है। अच्छा रहेगा कि प्रतिदिन नरसिंह− नरसिंह का जाप कम से कम 108 बार करें।

सिंह-

अच्छे योग बन रहे हैं। आर्थिक, व्यवसायिक रूप से लाभ मिलने की संभावना है। गाय को प्रतिदिन हरा चारा खिलाएंगे तो लाभ होगा।

कन्या-

जीवन में संताेष की वृद्धि हाेगी। बेफिजूल की आपाधापी से स्वयं को दूर रखेंगे। आपसी सौहार्द बढ़ेगा।

तुला-

खुश हो जाइये। नये वर्ष में मकर संक्रांति का सूर्य आपके लिए धन लाभ का योग लेकर आएगा।

वृश्चिक-

सतर्क रहें। हर कदम फूंक फूंक कर रखें। किसी से लेन देन सोच विचार कर ही करें। हानि के योग हैं। श्वानों रोटी खिलाना शुरू कर दें।

धनु-

समय अच्छा आ रहा है। हर कार्य में लाभ मिलेगा। लेकिन सफलता से अहंकार में न आएं।

मकर-

आपका आध्यात्मिक उन्नति का समय नजदीक है। इष्ट सिद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ-

कुंभ राशि वालों के घर में धन के कुंभ भरने के योग बन रहे हैं। मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

मीन-

समय सही नहीं है। हर क्षेत्र में सावधानी रखें। हनुमान जी की सेवा में स्वयं को अधिक से अधिक लगाएं।

सूर्य की चाल और मनुष्य के जीवन का आपसी गहरा संबंध है। मकर संक्रांति पर दान करके राशि पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article