अध्यात्म

Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें ये खास उपाय, खुल जाएगी किस्मत

Makar Sankranti 2024 Upay: मकर संक्रांति के द दिन सूर्य देव एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन कुछ खास उपायों को करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Makar Sankranti 2024 Upay

Makar Sankranti 2024 Upay: सनातन धर्म में संक्रांति की तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य देव एक राशि छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की विशेष पूजा होती है। इससे कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है। कुंडली में सूर्य के बलवान होने से व्यक्ति जीवन में उच्च पद प्राप्त करता है। इसके अलावा समय के साथ पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है। अगर आप भी अपने करियर और बिजनेस में तरक्की करना चाहते हैं तो इस दिन कुछ उपायों को जरूर करें। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Makar Sankranti 2024 Upay (मकर संक्रांति उपाय)

  • संक्रांति तिथि पर ब्रह्म बेला में उठें। दैनिक कार्यों को पूरा करने के बाद लाल रंग पहनें। फिर जल में लाल फूल या मिलाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इस समय सूर्य मंत्र का जाप करें।
  • अपनी कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए मकर संक्रांति के दिन अपने पिता की सेवा और सम्मान करें। अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार अपने पिता को लाल वस्त्र या महंगे उपहार दें। सूर्य को पिता तत्व माना गया है। अत: पिता की सेवा करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।
  • मकर संक्रांति के दिन विशेष दान की परंपरा है। इस दिन दान करने से लोगों को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति के दिन गेहूं, मूंगफली, शहद, लाल कपड़े और तांबे के बर्तन का दान करें।
  • मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का सेवन करें। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है।
  • मकर संक्रांति के दिन सफेद तिल घी में मिलाकर हवन करें। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।

मकर संक्रांति महत्व ( Makar Sankranti Importance)देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस स्थिति को सूर्य का उत्तरायण कहा जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन सूर्य की पूजा और आराधना करने से व्रतियों को सभी चिंताओं से मुक्ति मिलती है और सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article