Mahashivratri 2023, Aaj ka Panchang 18 February 2023 in Hindi: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है।आज महाशिवरात्रि है। आज भगवान शिव को प्रसन्न करने व संकट निवारण हेतु शिवरात्रि का पावन व्रत है।उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। सूर्य कुम्भ राशि में है। भगवान शिव जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।शिव को प्रसन्न करने का आज सबसे सुंदर अवसर है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)
| दिनांक | 18 फरवरी 2023 |
| दिवस | शनिवार |
| माह | फाल्गुन ,कृष्ण पक्ष, |
| तिथि | त्रयोदशी |
| सूर्योदय | 07:00 |
| सूर्यास्त | 06:13 pm |
| नक्षत्र | उत्तरषाढा |
| सूर्य राशि | कुम्भ |
| चन्द्र राशि | मकर |
| करण | गर |
| योग | व्यतीपात |
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
| शुभमुहूर्त | समय | अशुभ मुहूर्त | समय |
| अभिजीत मुहूर्त | 11:58 am से 12:40 pm तक | राहुकाल | प्रात: 09 बजे से 10:30 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | 02:31 pm से 03:36 pm तक | ||
| गोधुली मुहूर्त | 06:14 pm से 07:06 pm तक |
