अध्यात्म

Maha Shivratri 2023 Char Prahar Puja Time: महाशिवरात्रि चारों प्रहर पूजा का शुभ मुहूर्त यहां देखें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 18, 2023, 09:10 PM IST

Maha Shivratri 2023 Puja Muhurat, Timings: सनातन धर्म (Snatan Dharm) में महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) का पर्व बेहद खास माना जाता है। इस दिन शिव की पूजा (Shiv Ki Puja) आधी रात को किए जाने का प्रावधान है। शिवरात्रि पूजा रात्रि के समय एक बार या चार बार की जा सकती है। पूजा के लिए सबसे शुभ समय निशिता काल (Nishita kaal) माना गया है।

Image

महाशिवरात्रि चारों प्रहर पूजा मुहूर्त

Maha Shivratri 2023 Muhurat: महाशिवरात्रि पर्व में रात के समय पूजा की जाती है। इसलिए भक्तों को पूजा से पहले शाम के समय फिर से स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद ही पूजा करनी चाहिए। शिवरात्रि पूजा रात्रि के समय एक बार या चार बार की जा सकती है। रात्रि के चार प्रहर होते हैं। चारों प्रहर में निशिता काल समय शिव की पूजा के लिए सबसे शुभ माना गया है। यहां आप जानेंगे महाशिवरात्रि पूजा के सभी शुभ मुहूर्तों के बारे में।

महाशिवरात्रि 2023 शुभ मुहूर्त (Mahashivratri 2023 Muhurat)

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि 17 फरवरी की रात 8 बजकर 2 मिनट से शुरू हो रही है, जो 19 फरवरी को शाम 4 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी।

महाशिवरात्रि चारों प्रहर पूजा मुहूर्त (Maha Shivratri 4 Pahar Puja Timing)

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय

महाशिवरात्रि के पहले पहर की पूजा का मुहूर्त 18 फरवरी की शाम 06:18 से रात 09:31 तक रहेगा।

रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय

महाशिवरात्रि के दूसरे पहर की पूजा का मुहूर्त 18 फरवरी की रात 09:31 बजे से 12:44 AM (19 फरवरी) तक रहेगा।

रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय (19 फरवरी 2023)

महाशिवरात्रि के तीसरे पहर की पूजा का मुहूर्त 19 फरवरी 12:44 AM से 03:57 AM तक रहेगा।

रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय (19 फरवरी 2023)

महाशिवरात्रि के चौथे पहर की पूजा का शुभ मुहूर्त 19 फरवरी 03:57 AM से 07:10 AM तक रहेगा।

महाशिवरात्रि में निशिता काल पूजा मुहूर्त (19 फरवरी 2023)

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा के लिए यही मुहूर्त सबसे शुभ माना जाता है। इसका समय 12:18 AM से 01:10 AM तक रहेगा।

महाशिवरात्रि व्रत पारण समय (19 फरवरी 2023)

19 फरवरी को सुबह 07:10 AM से दोपहर 03:32 PM तक के बीच कभी भी व्रत खोला जा सकता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article