अध्यात्म

Shani: चंद्र ग्रहण का शनि देव की इन 3 राशियों पर पड़ेगा बेहद शुभ प्रभाव, धन में होगी बढ़ोतरी

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 8, 2022, 05:28 PM IST

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण शनि देव की प्रिय राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों के लोगों की किस्मत चमकने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

Image

शनि देव की 3 प्रिय राशियां जिनके लिए चंद्र ग्रहण है शुभ

Lunar Eclipse 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगी। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो सभी राशियों को प्रभावित करेगा। कुछ के लिए ये ग्रहण शुभ होगा तो कुछ के लिए अशुभ। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण न्याय के देवता शनि देव की प्रिय राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। जानिए ये कौन सी लकी राशियां हैं।

शनि देव की 3 प्रिय राशियां जिनके लिए चंद्र ग्रहण रहेगा शुभ (Chandra Grahan 2022 Lucky For Shani Dev Favourite Zodiac Signs)

तुला राशि: ये शनि देव की प्रिय राशियों में से है। इस राशि में शनि देव उच्च के होते हैं। ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण का इस राशि वालों पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। बल्कि इस दौरान आपकी जीवन की टेंशन कम होंगी। नौकरी और बिजनेस में अच्छी सफलता मिलती दिखाई दे रही है। उन्नति के योग बन रहे हैं। यदि आप साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो आपको जबरदस्त लाभ प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि: शनि देव इस राशि के स्वामी हैं आपके ऊपर चंद्र ग्रहण का बुरा असर नहीं पड़ेगा। घर में कोई संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कई रुके कार्य अपनी पूर्णता की तरफ जा सकते हैं। समय आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। धैर्य रखेंगे तो हर काम में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि: शनि इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। व्यापारियों के लिए भी ये समय काफी अनुकूल साबित हो सकता है। अगर लंबे समय से कोई काम आपका अटका हुआ है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article