अध्यात्म

Lucky Mantra: जगाना है भाग्य तो करें इस चमत्कारी मंत्र का उपाय, नियमित जाप से बन जाते हैं बिगड़े हुए काम सभी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2022, 04:54 PM IST

Lucky Mantra: एक मंत्र आपकी किस्मत चमकाने में सहायक हो सकता है। सोये भाग्य को जगाने के लिए बहुत कारगर है भाग्योन्नति मंत्र। मंत्र के नियमपूर्वक नियमित जाप से खुल जाता है किस्मत पर लगा ताला। घर में आती है आर्थिक संपन्नता के साथ मानसिक शांति। बढ़ता है व्यक्तिगत संबंधाें में प्रेम। नियम से करना शुरू करें आज से मंत्र जाप।

Image

इस तरह करें चमत्कारी मंत्र का जाप

KEY HIGHLIGHTS
  • भाग्योन्नति मंत्र का रोज करें जाप,कर्म के साथ मंत्र जाप देगा लाभ
  • सोये भाग्य को जगाता है यह भाग्योन्नति मंत्र
  • इस मंत्र का जाप सोने से पहले करना चाहिए

Lucky Mantra: कहते हैं कि किस्मत उसी की चमकती है जो कड़ी मेहनत करता है लेकिन कड़ी मेहनत करने से ही यदि किस्मत चमकती तो दुनियाभर में लाखों गरीब नहीं होते। मेहनत के साथ भाग्य का भी साथ देना बहुत जरूरी है। तभी किस्मत पर लगा ताला खुल पाता है। ज्योतिष शास्त्री प्रियदर्शिनी के अनुसार हाथाें से कर्म करने के साथ हाथाें की लकीरों के सुधार के लिए भी मेहनत करनी चाहिए। ये लकीरें कुछ विशेष उपाय से सुधर सकती हैं। जैसे सोये भाग्य को जगाने का मंत्र। यदि भाग्य और मेहनत दोनों मिल जाए तो किस्मत चमकने में देर नहीं लगती।

किस्मत चमकाता है भाग्य जगाने वाला मंत्र

दुनिया में कुछ लोग भाग्य के धनी होते हैं। ज्यादा कुछ न भी करें तो भी किस्मत उनके पैरों में होती है, वहीं कुछ लोग जी तोड़ मेहनत करते हैं लेकिन भाग्य उनसे रूठा ही रहता है। कर्म का पूरा फल यदि नहीं मिलता तो दोष कहीं न कहीं हमारे भाग्य में ही होता है। इसलिए अपने भाग्य को जगाने के लिए कुछ आध्यात्मिक प्रयास हमें स्वयं करने ही चाहिए। भाग्योन्नति मंत्र सोये भाग्य को जगाने का ही मंत्र है लेकिन इसे जप के माध्यम से सिद्ध पहले किया जाना चाहिए।

यह है भाग्योन्नति मंत्र

ॐ ऐं श्रीं भाग्योदय कुरु कुरु श्रीं ऐं फट्

मिलता है भाग्योन्नति मंत्र से लाभ

इस मंत्र के नियमित जाप से धन की कमी दूर होने के साथ पारिवारिक जीवन में सुख शांति का वास होता है। काम−धंधा अच्छा चलता है। जीवन से नकारात्मकता दूर हो जाती है। हर काम में सफलता मिलती है। इसके साथ ही आगे से आगे सफलता की राहें खुलती रहती हैं।

भाग्यनोत्ति मंत्र के जाप की विधि

इस मंत्र का जाप हमेशा सोने से पहले करना चाहिए। इस मंत्र का जाप कम से कम 11 बार जरूर करें। इसे आप अपनी इच्छा अनुसार 21 या 51 बार भी कर सकते हैं। इस भाग्योन्नति मंत्र का जाप लगातार 21 दिनों तक करना है। मंत्र के जप के पहले अपने हाथ पैर धो लें और फिर जाप के लिए बैठें। मंत्र जाप के बाद भगवान का धन्यवाद जरूर करें।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article