अध्यात्म

NDA या INDIA किसकी बनेगी सरकार? क्या नरेंद्र मोदी फिर से बनेंगे प्रधानमंत्री, इस एस्ट्रोलॉजर ने की बड़ी भविष्यवाणी

Lok Sabha Chunav 2024 Result Astrological Prediction: आज यानी 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने हैं। ऐसे में गोरखपुर के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज ने चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। चलिए जानते हैं उनकी इस भविष्यवाणी में किसकी सरकार बनती नजर आ रही है।

Image

who will win election 2024

Lok Sabha Chunav 2024 Result Astrological Prediction, Chunav Kaun Jit Raha Hai, आज चुनाव कौन जीत रहा है: 2024 का योग 08 है। 08 का स्वामी ग्रह शनि है। इस वर्ष का स्वामी ग्रह शनि है। नरेंद्र मोदी का जन्मांक 08 है। इस संवत का राजा मंगल व मंत्री शनि है। नरेंद्र मोदी जी की कुंडली मे मंगल की महादशा है। 04 जून को आकाश में मेष राशि का उदय हो रहा है। मेष का स्वामी भी मंगल है। बुध, गुरु, शुक्र व सूर्य एकसाथ वृष राशि में गोचर करके भाजपा को बहुत बेहतर सफलता दिलाएंगे। मेष में मंगल व चन्द्रमा की युति बीजेपी को लाभान्वित करेगी।

Lok Sabha Election 2024 Result Astrological Prediction In Hindi

भाजपा का ज्योतिषीय विवेचन

भाजपा की कुंडली मिथुन लग्न की है। वर्तमान में चन्द्रमा में बुध की विंशोत्तरी दशा 17 फरवरी 2024 से 18 जुलाई 2025 तक है। गोचर में द्वादश गुरु जनता का असीम स्नेह इस दल को मिलेगा। सूर्य चुनाव के समय शुक्र के साथ वृष में जनता का सपोर्ट भाजपा को दिला रहा है। मंगल आत्मबल का कारक ग्रह है। शनि न्याय व कर्म का कारक ग्रह है। शनि व मंगल धर्म से जुड़े जनता के हृदय में भाजपा ने स्थान बना लिया है। धार्मिक व हिंदुत्व का कारक ग्रह गुरु व्यय भाव मे जाकर जनता का बहुत बड़ा वर्ग सीधा भाजपा को लाभ देगा। खष्ठम चन्द्रमा कई जगह भाजपा को कई परिश्रमी, कूटनीतिज्ञ व आत्मबल के धनी, साहसी नेता प्रदान करती है।

नरेंद्र मोदी जी की जन्मकुंडली

नरेंद्र मोदी की कुंडली वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि की है। मंगल व चन्द्रमा लग्न में, राहु पंचम, गुरु चतुर्थ, शुक्र व शनि दशम तथा सूर्य, बुध व केतु एकादश भाव मे हैं। लग्नेश मंगल, भाग्येश चन्द्रमा के साथ बैठे हैं। चन्द्रमा की महादशा आरम्भ होते ही नरेंद्र मोदी राजनीति में सूर्य की तरह चमकना आरम्भ हुए। 1984 में शुक्र की दशा में भाजपा संगठन से बड़े पद पर जुड़े। 07 अक्टूबर 2001 बुध की अंतर्दशा में गुजरात के मुख्यमंत्री बने। सूर्य की दशा में फिर मुख्यमंत्री हुए। 2014 से 2020 तक चन्द्रमा की महादशा सबसे बेहतर महादशा थी। इस समय चन्द्रमा पूरे विश्व मे इनको एक बड़े नेता के रूप में स्थापित किया।

वर्तमान में मंगल की महादशा बहुत ही शानदार सफलता दिलाएगी। मंगल केंद्र में लग्न में बैठकर लग्नेश होकर वहीं विराजमान होकर अपनी महादशा में पुनः प्रधानमंत्री बनाएगा। इस बार 2024 से पांच वर्ष का नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री पद का कार्यकाल बहुत ही ऐतिहासिक फैसलों का होगा। बहुत बड़े व शानदार फैसले होंगे। मंगल आत्मबल, राजनीति व प्रसिद्धि का कारक ग्रह है। इस समय वृष का गुरु गोचर में सप्तम है। वर्तमान गोचर में शनि चतुर्थ है। मंगल मीन का होकर पंचम त्रिकोड़ में है। केतु एकादश व राहु पंचम है। चुनाव के समय व गड़ना के दिन सूर्य वृष का होकर व चन्द्रमा मीन का होकर क्रमशः सप्तम व पंचम बहुत ही शुभ रहेंगे। निष्कर्षतः नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद एक बड़ी सफलता प्राप्ति पाने के बाद पुनः देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article