अध्यात्म

Lal Kitab Ke Totke: लाल किताब के ये अचूक उपाय दिलाएंगे कर्ज से मुक्ति, बस कर लें ये छोटा सा टोटका

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 8, 2023, 06:54 AM IST

Lal Kitab Ke Totke: आप अगर लंबे समय से कर्ज में डूबे हैं तो लाल किताब और ज्योतिष के इन अचूक उपायों से आपको कर्ज से राहत मिल सकती है। लाल किताब में जीवन की हर परेशानी का हल बताया गया है।

Image

Lal Kitab Ke Totke: लाल किताब के ये अचूक उपाय दिलाएंगे कर्ज से मुक्ति, बस कर लें ये छोटा सा टोटका

Lal Kitab Ke Totke and Upay For Loan: इंसान के जीवन में समस्याओं का चक्र चलता ही रहता है। इन्हीं में एक है कर्ज की समस्या। कोई व्यक्ति नहीं चाहता कि उसे अपने जीवनकाल में किसी से कर्ज लेना पड़े फिर भी विपरीत परिस्थिति में जरूरत पड़ने पर कर्ज लेना पड़ जाता है। इस कर्ज को चुकाते-चुकाते व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पहले से भी ज्यादा बिगड़ जाती है। इस कारण कई बार लोग मानसिक तनाव में भी आ जाते हैं। आप अगर लंबे समय से कर्ज में डूबे हैं तो लाल किताब और ज्योतिष के इन अचूक उपायों से आपको कर्ज से राहत मिल सकती है।

क्या है लाल किताब

लाल किताब ज्योतिष का एक ग्रंथ है। इसके मूल रचयिता का नाम अज्ञात एवं विवादास्पद है। पंडित श्री रामेश्वर दत्त गौतम जी के अनुसार यह भारत के पंजाब प्रांत के ग्राम फरवाला (जिला जालंधर) के निवासी पंडित रूप चंद जोशी जी ने इसे सन १९३९ से १९५२ के बीच में इसके पांच खण्डों की रचना की थी।

कर्ज मुक्ति से जुड़े लाल किताब के टोटके उपाय Lal Kitab ke Totke

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आप हर शनिवार मिट्टी के एक दीपक को सरसों तेल से भर दें।फिर इसे किसी नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दबा दें। इसके बाद पीछे मुड़कर ना देखें और सीधे घर लौट जाएं। ऐसा करने से आपके सिर से धीरे-धीरे कर्ज उतरने लगेगा।
  • किसी भी महीने की शुक्ल पक्ष के पहले मंगलवार के दिन शिवलिंग पर दूध में जल मिलाकर अभिषेक करें और शिवजी को लाल मसूर की दाल चढ़ाएं। इसके बाद 108 बार यानी एक माला ‘ॐ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
  • हनुमानजी की कृपा से भी आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इसके लिए हर शनिवार और मंगलवार को पीले सिंदूर में तेल मिलाकर हनुमानजी का टीका करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • इन अचूक उपायों से आप जल्द से जल्द कर्ज से मुक्त होकर खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं और जीवन में तरक्की की ओर बढ़ सकते हैं। क्योंकि कर्ज में डूबा व्यक्ति कभी भविष्य की योजनाएं नहीं बना पाता। वह कर्ज चुकाने में ही लगा रहता है।
  • 5 गुलाब के फूल को डेढ़ मीटर के सफेद कपड़े में बांध दें। इस पोटली को किसी नदी में प्रवाहित कर दें। इस बात का ध्यान रखें कि पोटली बांधते समय गायत्री मंत्र जरूर पढ़ें।
  • यदि घर पर कोई ग्रह दोष या नकारात्मकता है तो इस स्थिति में व्यक्ति कर्ज से मुक्त नहीं हो पाता। इसके लिए आप रात के समय बेडरूम में कपूर को दो टिकिया को घी में डुबा कर जलाएं। इससे नकारात्मकता दूर होती है।
  • लाल किताब में कर्ज मुक्ति के लिए काली मसूर की दाल को उपयोगी बताया गया है। रोजाना 50 ग्राम मसूर की दाल का दान करने से कर्ज से जल्द छुटकारा मिलता है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article