अध्यात्म

Lakshmi Mantra: शुक्रवार के दिन इन मंत्रों के साथ करें मां लक्ष्मी की पूजा, प्रसन्न होंगी धन की देवी मिलेगा आशीर्वाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2022, 01:05 PM IST

Lakshmi Mantra: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुक्रवार के दिन को सबसे उत्तम माना गया है। इस दिन आप विधि-विधान से पूजा करने के साथ कुछ विशेष मंत्रों का जाप करेंगे तो मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होंगी और घर में धनवर्षा होने लगेगी। ध्यान रखें मंत्रों का जाप आप हमेशा स्फटिक की माला से ही करें।

Image

शुक्रवार को करें इन मंत्रों का जाप, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

KEY HIGHLIGHTS
  • शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए होता है खास
  • मंत्रों के जाप से प्रसन्न होती हैं धन की देवी मां लक्ष्मी
  • हमेशा स्फटिक की माला से ही करें मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप

Lakshmi Ji Mantra, Friday Puja: देवी मां लक्ष्मी को शास्त्रों में धन-वैभव की देवी कहा गया है। हिंदू धर्म में जिस प्रकार से सभी देवी-देवताओं की पूजा के लिए विशेष दिन व वार समर्पित होते हैं, ठीक उसी तरह से मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुक्रवार के दिन को खास माना गया है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन पूजा-आराधना करने से मां शीघ्र प्रसन्न होती हैं। हर व्यक्ति मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहता है। क्योंकि जिस घर पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, वहां कभी भी धन का अभाव नहीं रहता है। यही कारण है कि लोग विधि-विधान से पूजा और विशेष मंत्रों के जाप से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं।

लेकिन मां लक्ष्मी ज्यादा समय तक एक जगह पर वास नहीं करतीं, क्योंकि उनका स्वभाव चंचल होता है। यदि आप चाहते हैं कि आपके घर पर भी मां लक्ष्मी का वास हो और जीवन में धन-धान्य का कोई अभाव न रहे तो इसके लिए प्रत्येक शुक्रवार घर पर मां लक्ष्मी की पूजा करें और पूजा में मां लक्ष्मी के इन प्रिय मंत्रों का जाप करें।

मां लक्ष्मी के मंत्र

  • माता लक्ष्मी का बीज मंत्र- ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।
  • माता लक्ष्मी का महामंत्र- ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
  • मनोकामना पूर्ति मंत्र- ऊँ नमो भाग्य लक्ष्म्यै च विद्महे अष्ट लक्ष्म्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोद्यात
  • माता लक्ष्मी का स्थिर मंत्र - 'ॐ स्थिर लक्ष्म्यै नम:' अथवा 'ॐ अन्न लक्ष्म्यै नम:'।
  • आर्थिक तंगी दूर करने के मंत्र- ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:
  • घर पर अन्न-धन के लिए मंत्र- पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्
  • सुखी दांपत्य जीवन के लिए मंत्र- लक्ष्मी नारायण नम:

मंत्रों के जाप की विधि

मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप करने से पहले स्नानादि कर साफ कपड़े पहन लें, फिर घर के मंदिर को भी साफ कर लें। मंदिर में घी का दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद एक साफ आसन बिछाकर बैठ जाएं और स्फटिक या कमलगट्टे की माला से ही इन मंत्रों का जाप करें।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article