Laddu Gopal Ki Chhathi Kab Hai 2024 (कृष्ण भगवान की छठी कब है 2024): सनातन धर्म में बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद उसकी छठी मनाई जाती है। यही परंपरा जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के जन्म के 6 दिन बात निभाई जाती है। जिसे कृष्ण छठी या लड्डू गोपाल की छठी के नाम से जाना जाता है। विशेष तौर पर भगवान कृष्ण के मंदिरों में ये पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लड्डू गोपाल को स्नान कराकर नए वस्त्र पहनाएं जाते हैं और उन्हें उनके प्रिय भोग अर्पित किए जाते हैं। चलिए जानते हैं इस साल लड्डू गोपाल की छठी कब है।
कृष्ण जी की छठी कब है 2024 (Krishna Ji Ki Chhathi Kab Hai 2024)
पंडितों के अनुसार इस साल कृष्ण छठी यानी लड्डू गोपाल जी की छठी भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाएगी। ये हिंदी तिथि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 सितंबर को पड़ रही है।
कृष्ण छठी पूजा मुहूर्त 2024 (Krishna Chhathi Puja Muhurat 2024)
कृष्ण छठी मनाने का सबसे सुंदर मुहूर्त सुबह का माना जाता है। इसलिए इसे ब्रह्म मुहूर्त से लेकर सूर्योदय होने तक के बीच में संपन्न कर लेना चाहिए। लेकिन जो लोग इस मुहूर्त में छठी की पूजा नहीं कर सकते हैं वे सूर्यास्त होने से पहले तक इस पूजा को जरूर संपन्न कर लें।
कृष्ण छठी पर बन रहे शुभ योग (Shubh Yoga On Krishna Chhathi 2024)
1 सितंबर 2024 को अश्लेषा और मघा नक्षत्र का संयोग रहेगा। इसके अलावा पारीघ और शिव योग रहेगा। साथ में सूर्य देव सिंह राशि और और चंद्रमा कर्क में विराजमान होंगे। इन शुभ योगों में भगवान कृष्ण की छठी पूजा बेहद शुभ फलदायी साबित होगी।
कृष्ण छठी पूजा विधि (Krishna Chhathi Puja Vidhi In Hindi)
- 1 सितंबर की सुबह में जल्दी उठकर नहा-धोकर स्वच्छ कपड़े धारण कर लें।
- फिर एक साफ चौकी पर लाल या पीला आसन बिछाएं।
- इसके बाद आसन पर लड्डू गोपाल जी की प्रतिमा स्थापित करें।
- फिर उनको पंचामृत से स्नान करवाएं।
- इसके बाद उन्हें पीले रंग के वस्त्र पहनाएं।
- इसके बाद बाल गोपाल को चंदन का तिलक लगाएं।
- फिर फूल माला पहनाएं।
- इसके बाद घी का दीपक जलाकर बाल गोपाल की आरती करें।
कृष्ण छठी भोग लिस्ट (Krishna Chhathi Bhog List)
कृष्ण जी की छठी के दिन उन्हें कढ़ी-चावल का भोग जरूर लगाएं। इसके अलावा आप माखन मिश्री का भोग भी लगा सकते हैं। कान्हा जी को भोग लगाने के बाद सभी को प्रसाद दे दें। फिर एक साथ सभी लोग लड्डू गोपाल का जयकारा लगाएं।
