अध्यात्म

अनिश्चितकाल के लिए बंद हुए खाटू श्याम के कपाट, जानें क्या है वजह, क्यों लिया गया अचानक फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2022, 10:09 AM IST

Khatu Shyam Mandir News: यदि आप खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए जाने की योजना बना रहे हैं तो, आपके लिए जरूरी खबर है। बता दें मंदिर कमेटी और प्रशासन ने बैठक के बाद मंदिर के कपाट अनिश्चित काल के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। 13 नवंबर को रात्रि 10 बजे मंदिर कमेटी ने विज्ञप्ति जारी कर, श्रद्धालुओं को सूचित किया कि, मंदिर के कपाट अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

Image

अनिश्चितकाल के लिए बंद हुए खाटू श्याम मंदिर के कपाट

KEY HIGHLIGHTS
  • खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को करना होगा इंतजार।
  • 13 नवंबर को रात्रि 10 बजे से अनिश्चितकाल के लिए बंद हुए खाटू श्याम के कपाट।
  • मंदिर कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भक्तों को किया सूचित।

Khatu Shyam Mandir: खाटू श्याम बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खबर है। यदि आप बाबा के दर्शन के लिए राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको इंतजार करना होगा। मंदिर कमेटी और प्रशासन ने बैठक के बाद मंदिर के कपाट अनिश्चित काल के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। 13 नवंबर को रात्रि 10 बजे मंदिर कमेटी ने विज्ञप्ति जारी कर, श्रद्धालुओं को सूचित किया कि, मंदिर के कपाट अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

मंदिर कमेटी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि, सभी श्याम भक्तों को सूचित किया जाता है कि, भक्तों के लिए सुलभ एवं सुगम दर्शन व्यवस्था कराने हेतु दिनांक 13 नवंबर 2022 को रात्रि 10 बजे से श्री श्याम मंदिर खाटूश्यामजी को आगामी आदेशों तक आम दर्शनार्थ के लिए पूर्ण रूप से बंद किया जा रहा है। अत: सभी श्याम भक्तों से निवेदन है कि, आगामी आदेशों के बाद ही श्री श्याम बाबा के दर्शन के लिए पधारें।

Khatu Shyam Mandir

Khatu Shyam Mandir

क्यों लिया गया अचानक यह फैसला

बता दें मंदिर कमेटी ने बंद होने का कोई साफ कारण नहीं बताया है। बीते दिनों मंदिर में भगदड़ और तीन महिलाओं की मौत और कस्बे में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखकर प्रशासन ने इस फैसले को लिया है। सूत्रों की मानें तो निकासी द्वार को सुगम बनाया जाएगा तथा मंदिर का विस्तार किया जाएगा। मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी द्वार की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही लखदातार ग्राउंड में स्थायी रूप से जिगजैग बनाए जाएंगे, जिससे कि जब भी भीड़ बढ़े श्रद्धालुओं को लखदातार ग्राउंड से यहां भेजा जाए। जिससे मुख्य मंदिर में ज्यादा भीड़ ना हो पाए। इसके अलावा फतेहाबाद धर्मशाला के सामने रास्ते पर कृष्णा सर्किट योजना के अंतर्ग, कमरों की संख्या, शौचालय और आवास बनाए जाएंगे।

कब कर सकेंगे बाबा के दर्शन

पिछले कई दिनों से मंदिर व प्रशासन के बीच बैठक चल रही थी। प्रशासन काफी पहले से मंदिर कमेटी से इस पर विचार करने के लिए कह रहा था, लेकिन मंदिर कमेटी ने बाबा के जन्मदिन के बाद इसे अमल में लाने का फैसला लिया ताकि श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकें। उम्मीद है कि फाल्गुन मास के बाद मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article