गुरु का शत्रु राशि में आगमन, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
Guru Gochar In Mithun Rashi 2025: गुरु ग्रह ने 14 मई की रात में अपने शत्रु ग्रह की राशि मिथुन में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिष अनुसार ये गोचर कुछ राशि वालों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इन राशियों के जीवन में बड़े भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं।

Guru Gochar In Mithun Rashi
Guru Gochar In Mithun Rashi 2025: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति यानी गुरु ग्रह को सबसे शुभ ग्रह माना गया है। देवताओं के गुरु होने के कारण इन्हें देव गुरु भी कहा जाता है। ज्योतिष अनुसार गुरु ग्रह व्यक्ति के बुद्धि, ज्ञान, शिक्षा, वैवाहिक जीवन, संतान सुख, अध्यात्म और धन-संपत्ति को प्रभावित करता है। जब भी ये ग्रह राशि बदलता है इससे सभी राशि वालों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। 14 मई की रात में गुरु ने मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। जानिए गुरु का ये गोचर किन राशि वालों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
गुरु गोचर से इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, मिलेगा भाग्य, धन और सफलता का वरदान
कन्या
कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप कई बनते हुए काम अटक सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि जो कार्य आपको ना आता हो, उसकी जिम्मेदारी लेना सीखें। सफलता मिलेगी लेकिन उसके लिए काफी मेहनत करनी होगी। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें नहीं तो तगड़ा नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक
इस गोचर को वृश्चिक राशि वालों को ज्यादा अनुकूल नहीं माना जा सकता है इसलिए आपको सावधानियां रखनी होंगी। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। काम अटक सकते हैं। बिजनेस में भारी नुकसान हो सकता है। धन हानि हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आपको परेशानी कर सकती है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
मकर
मकर राशि वालों को इस गोचर के दौरान स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पेट और एसिडिटी से जुड़ी समस्याएं परेशानी का कारण बन सकती हैं। इस दौरान खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

कुंडली में गुरु ग्रह करें मजबूत, संतान और धन प्राप्ति के लिए करें भारत के इन मंदिरों के दर्शन, पूरी होगी मनोकामना

Mangalwar Daan: कर्ज से कोर्ट कचहरी तक के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, मंगलवार को जरूर दान करें ये 7 चीजें, बनेंगे बिगड़े काम

24 जून का पंचांग, जानें आज का राहुकाल, शुभ मुहूर्त, संयोग और दिशाशूल, आज कौन सा व्रत है?

Ashadha Gupt Navratri 2025: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से है शुरू? जानें क्या है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Som Pradosh Vrat Katha 2025: सोम प्रदोष व्रत आज, करना है भोलेनाथ को प्रसन्न तो पढ़ें ये पावन कथा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited