अध्यात्म

Kawad Yatra 2025 Start And End Date: कावड़ यात्रा कब से शुरू हो रही है और कब तक चलेगी? यहां मिलेगी सही जानकारी

Kawad Yatra 2025 Start And End Date (कावड़ यात्रा कब से शुरू है 2025): सावन महीने के आगाज के साथ ही कावड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है। यह एक पवित्र धार्मिक यात्रा है जो श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना के लिए करते हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार, गंगोत्री, ऋषिकेश या किसी पवित्र स्थान से गंगा जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करना होता है। जानिए इस साल कावड़ यात्रा कब से शुरू हो रही है।

Image

Kawad Yatra 2025 Start And End Date

Kawad Yatra 2025 Start And End Date (कावड़ यात्रा कब से शुरू है 2025): कावड़ यात्रा शिव की असीम भक्ति का प्रतीक मानी जाती है। इस दौरान कावड़िए पैदल चलकर पवित्र तीर्थस्थानों से गंगाजल लेकर आते हैं और उससे शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। मान्यता है कि जो भक्त पूरी श्रद्धा, नियम और संयम से यह यात्रा करते हैं, उनके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और उन्हें जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। इसके अलावा कई भक्त विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए भी कावड़ यात्रा करते हैं। यह पवित्र यात्रा व्यक्ति को व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर जोड़ती है। चलिए जानते हैं इस साल कावड़ यात्रा कब से कब तक रहेगी (Kawad Yatra Kab Se Kab Tak Rahegi 2025)।

कावड़ यात्रा 2025 प्रारंभ और समाप्ति तिथि (Kawad Yatra 2025 Start And End Date)

पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार कावड़ यात्रा सावन के पूरे महीने चलती है। इस साल सावन महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त चल चलेगा। ऐसे में कावड़ यात्रा की शुरुआत भी 11 जुलाई से हो जाएगी तो वहीं इसकी समाप्ति 9 अगस्त को होगी। लेकिन ज्यादातर जगहों पर कावड़ यात्रा का समापन सावन शिवरात्रि के दिन हो जाता है और इस साल श्रावण शिवरात्रि 23 जुलाई को है। इसके अलावा कुछ जगहों पर भादो महीने तक भी कावड़ यात्रा जारी रहती है।

कावड़ यात्रा जल डेट 2025 (Kawad Yatra Jal Date 2025)

सावन का हर दिन शुभ होता है। ऐसे में कावड़ जल सावन के किसी भी दिन चढ़ाया जा सकता है। लेकिन अगर कावड़ जल चढ़ाने के सबसे शुभ दिनों की बात करें तो सावन सोमवार, सावन प्रदोष व्रत और सावन शिवरात्रि का दिन जल चढ़ाने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। वैसे ज्यादातर श्रद्धालु सावन शिवरात्रि के दिन कावड़ जल शिवलिंग को अर्पित करते हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article