अध्यात्म

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर सास को क्या चीजें दें, यहां देखें पूरी लिस्ट

Karwa Chauth 2023 Gift For Saas: करवा चौथ का व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत खास व्रत होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय चांद को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। इस दिन बहुत सी परंपरा निभाई जाती है। आइए जानते हैं करवा चौथ पर सास को क्या देना चाहिए। यहां पढ़ें सारी जानकारी।

Image

Karwa Chauth 2023

Karwa Chauth 2023 Gift For Saas: करवा चौथ का व्रत सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस दिन पूरे दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। इस व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। करवा चौथ के दिन शाम में चांद की पूजा के बाद ही पारण किया जाता है। इस दिन बहुत सी परंपराओं को निभाया जाता है। हर जगह पर अलग- अलग परंपरा होती है। इस दिन सास सुबह अपनी बहु को सरगी देती हैं। वहीं शाम के समय बहु सास को सुहाग का समाना या कोई तोहफा दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि करवा चौथ के दिन सास को क्या गिफ्ट करें।

Karwa Chauth 2023 Gift For Saas ( करवा चौथ पर सास को दें ये गिफ्ट)

लाल साड़ी- करवा चौथ पर आप अपनी सास को लाल या पीले रंग की साड़ी दे सकती हैं, या जो उन्हें पसंद हो वो कपड़े दिला सकती हैं।

चूड़ियां- करवा चौथ पर सास को लाल, हरे रंग की चूड़ी गिफ्ट करें। चूड़ियां देना बहुत ही शुभ माना जाता है।

सिंदूर- हिंदू धर्म में सिंदूर का बहुत महत्व है। इसलिए इस दिन सास को सिंदूर देने से सुहागन बढ़ता है।

बिंदी- करवा चौथ पर सास को लाल रंग की बिंदी देनी चाहिए।

बिछुआ- करवा चौथ पर सास को बिछुआ जरूर दें। ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

मेंहदी- इस दिन सास को मेंहदी देने भी शुभ माना जाता है। सुहाग के सामान में मेंहदी बहुत देना जरूरी होता है।

गजरा- करवा चौथ पर आप अपनी सास को गजरा भी दें सकती हैं। ये तोहफा भी उन्हें बेहद पसंद आ सकता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article