अध्यात्म

Karwa Chauth 2023 Date: जानिए किस दिन रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, नोट कर लें सारी जानकारी

Karwa Chauth 2023 Date: करवा चौथ का त्योहार विवाहित महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और प्रार्थना करती हैं। इस दिन का व्रत करने से सुहागिनों को शुभ फल की प्राप्ति होती है। कब है करवा चौथ का व्रत। डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व। यहां जानें सारी डिटेल।

Image

karwa chauth 2023.

Karwa Chauth 2023 Date: करवा चौथ के त्योहार का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। यह पर्व देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत और पूजा करती हैं। करवा चौथ पर, विवाहित महिलाएं सूर्योदय से सूर्यास्त तक र निर्जला व्रत रखती हैं और उसके बाद सोलह श्रृंगार करती हैं और पूजा करती हैं। उस रात चंद्रमा निकलने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर और अपने पति को छलनी से देखकर अपना व्रत तोड़ती हैं। करवा चौथ का व्रत करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। आइए जानते हैं इस साल करवा चौथ व्रत कब रखा जाएगा।

कब है करवा चौथ ( Karwa Chauth 2023 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और सदा सुहागिन रहने के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं।

पूजा का शुभ समय ( Karwa Chauth 2023 Shubh Muhurat)

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी आरंभ तिथि: मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023, रात 9: 30 बजे

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त: बुधवार, 1 नवंबर 2023 9:19

करवा चौथ व्रत: बुधवार, 1 नवंबर, 6:36 से 8 :26

करवा चौथ पूजा समय: 1 नवंबर, 5:44 से 7 :02

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय: 1 नवंबर, 8 :26

करवा चौथ का महत्व ( Karwa Chauth 2023 Importance)

मान्यता के अनुसार अगर कोई महिला करवा चौथ व्रत का पालन पूरे विधि-विधान से करती है तो उसका पति की लंबी आयु होती है और उसे अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है। इस व्रत को करने से सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन महिलाओं को 16 आभूषण करने चाहिए करवा चौथ व्रत कथा सुननी चाहिए। इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article