Kartik Month 2024 Start Date: कार्तिक का महीना सनातन धर्म में पवित्र महीने में से एक माना जाता है। ये महीना श्री हरि विष्णु को अत्यंत ही प्रिय है। कार्तिक का मास अंग्रेजी महीने के अक्तूबर और नवंबर के बीच में पड़ता है। इस महीने में भगवान विष्णु चार मास की निद्रा के बाद फिर से उठते हैं। कार्तिक महीने में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को हर प्रकार की सुख, समृद्धि मिलती है। कार्तिक का महीने पूजा- पाठ और जप, तप के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस महीने में गंगा स्नान और दान का भी खास महत्व है। आइए जानते हैं इस साल कार्तिक महीने की शुरुआत कब से हो रही है।
Kartik Month 2024 Start And End Date (कब से शुरू होगा कार्तिक का महीना 2024)
इस साल कार्तिक मास की शुरुआत 18 अक्टूबर 2024,शुक्रवार के दिन से हो रही है। वहीं इस महीने का समापन 15 नवंबर को होगा। इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाएगा। कार्तिक मास हिंदू महीने का आठवां महीना होता है। इस मास में बहुत सारे मुख्य त्योहार भी मनाए जाते हैं। कार्तिक मास में पवित्र नदियों में स्नान करने हर प्रकार के कष्ट से मुक्ति मिलती है।
Kartik Month Niyam (कार्तिक मास नियम)
- कार्तिक महीने में गंगा स्नान या गंगाजल युक्त जल से स्नान करना चाहिए।
- इस मास में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करनी चाहिए।
- कार्तिक मास के दौरान हर रोज तुलसी में घी का दीपक जलाना चाहिए।
- कार्तिक महीने में गर्म वस्त्र, आंवला और दीप दान जरूर करना चाहिए।
- इस मास में भगवान शाली ग्राम की भी पूजा करना लाभदायक होता है।
Kartik Month Importance (कार्तिक मास महत्व)
सनातन परंपरा में कार्तिक महीने का बहुत ही खास महीना माना जाता है। ये महीना भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की पूजा के लिए समर्पित होता है। इसी मास में भगवान हरि योग निद्रा से जागते हैं। कार्तिक का महीने तुलसी पूजन के लिए भी उत्तम माना जाता है। इस महीने में तुलसी जी की पूजा हर रोज करने से घर में सुख, समृद्धि आती है और परिवार में तरक्की होती है। कार्तिक मास को देव पक्ष के नाम से भी जाना जाता है। इस महीने जप, तप और दान पुण्य करने से मोक्ष के द्वारा खुलते हैं। इस मास का भगवान विष्णु ने अक्षय फल देने वाला बताया है।
