अध्यात्म

कन्या राशिफल, 22 अक्टूबर 2022: धनतेरस पर कन्या राशि के लोगों को मिलेगी आर्थिक सफलता

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 01:37 PM IST

Kanya Rashifal Today (Virgo Horoscope Today), आज का कन्या राशिफल 22 अक्टूबर 2022: आज कन्या राशि के जातकों की किस्मत खुलने वाली है। इस राशि के जातक कड़ी मेहनत व संघर्ष के बल पर अपने मुकाम तक पहुंचने में सफल होंगे। साथ ही इन्हें आर्थिक मजबूती भी मिलेगी। यहां आप जान सकते हैं कि, आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Image

यहां देखें आज का कन्या राशिफल 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • आज का कन्या राशिफल, यहां देखें।
  • इस धनतेरस कन्या राशि वाले लोगों की खुलेगी किस्मत।
  • कड़ी मेहनत व संघर्ष से प्राप्त कर सकेंगे लक्ष्य।

Kanya Rashifal Today (Virgo Horoscope Today), आज का कन्या राशिफल 22 अक्टूबर 2022: भारत के कई शहरों में धनतेरस का पावन पर्व आज यानी 22 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र की मानें तो इस धनतेरस पर कन्या राशि के जातकों की किस्मत खुलने वाली है। इस राशि के जातक की किस्मत में चार चांद लगने वाले हैं। आपको अपनी मंजिल मिलने वाली है। वहीं पढ़ाई लिखाई करने वाले जातकों को इसमें मन लगाना होगा और नियमितता बनानी होगी। इससे आप जल्द से जल्द (Kanya Rashifal Today) अपने मुकाम को हासिल कर सकेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में जातकों को अच्छा मुनाफा होगा। बाजार में सालों से रुके पैसों की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातक अपने सगे संबंधियों की मदद करेंगे, इससे समाज में इनके सम्मान में वृद्धि होगी।

वहीं नौकरी में पदोन्नति के लिए लोगों को पहले से अधिक मेहनत करना होगा। ऑफिस में आपको अपने कार्य के प्रति सराहना मिलेगी। हालांकि इस राशि के जातक लड़ाई झगड़े से दूरी बनाए रखें। आपके सगे संबंधी आप पर कोई गलत आरोप लगा सकते हैं, ऐसे में सभी लोगों से चौकन्ने रहें। कन्या राशि के जातक यहां, आज का अपना राशिफल जान सकते हैं।

Virgo Horoscope 2022 Today In Hindi

कई बार अनजाने में नुकसान हो जाता है इसलिए आपको इस समय बहुत सारा धैर्य और बहुत धैर्य के साथ कार्य करना है। यदि आप नौकरी के क्षेत्र में हैं, तो अपने कार्य को लेकर अधिक सतर्कता बरतें। कारोबार के क्षेत्र में जो लोग हैं, वह सूझ बूझ के साथ कोई फैसला लें ताकि कोई नुकसान न हों। जल्दबाज़ी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

क्या करें – किसी भी तरह के स्थान परिवर्तन से बचना होगा, अगर कोई विकल्प बहुत अच्छा लग रहा है, तो भी उस पर विचार विमर्श करने के बाद ही फैसला लें। तभी जाकर आप अपने लिए बचाव का माहौल बना पाएंगे।

क्या न करें – अपने पैसों को लेकर कोई ऐसा फैसला ना लें, जिससे आपको आगे चलकर नुकसान झेलना पड़े।

तकदीर और भाग्य – तकदीर हर तरह से आपके साथ है। लेकिन तकदीर के भरोसे जिंदगी के फैसले नहीं लिए जा सकते, इसलिए अपने मन में उठती हुई उत्सुकता को संभाल लें और किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें।

पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई में मन लगाना होगा और नियमितता बनानी होगी। इससे आप जल्द से जल्द अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। जातक कड़ी मेहनत से सफलता की बुलंदियों पर पहुंच सकते हैं।

धनतेरस पर उपाय

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस राशि के जातक, आज कुबेर महाराज और भगवान धन्वंतरी की विधिवत पूजा अर्चना करें। इससे आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी। वह धन के मार्ग में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याएं दूर होंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article