Kamika Ekadashi Daan: सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 20 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर होगी और यह तिथि 21 जुलाई को सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। इसी कारण कामिका एकादशी का व्रत 21 जुलाई 2025, सोमवार को रखा जाएगा। इस दिन दान धर्म करना शुभ माना जाता है। यहां से आप उन तीन चीजों के बारे में जान सकते हैं, जिनका दान कामिका एकादशी के दिन जरूर करना चाहिए।
अन्न दान
हिंदू धर्म में अन्न दान को सबसे श्रेष्ठ दान माना गया है। कामिका एकादशी के पावन अवसर पर अन्न का दान करना अत्यंत पुण्यदायक होता है। इस दिन चावल, गेहूं, दाल, खीर आदि का दान करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
तिल का दान
कामिका एकादशी पर तिल का दान विशेष महत्व रखता है। काले या सफेद तिल का दान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और उनकी आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही इससे पापों का नाश होता है और व्यक्ति को आध्यात्मिक लाभ मिलता है।
पीले वस्त्रों का दान
भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है। इसलिए कामिका एकादशी पर जरूरतमंदों को पीले वस्त्र दान करना शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि पीले वस्त्रों का दान करने से श्रीहरि जीवन की समस्याओं से मुक्ति दिलाते हैं और सुख-शांति प्रदान करते हैं।
