अध्यात्म

Kajari Teej 2024: कब रखा जाएगा कजरी तीज का व्रत? नोट करें सही तिथि और महत्व

Kajari Teej 2024: सनातन धर्म में कजरी तीज के व्रत का खास महत्व है। ये व्रत सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2024 में कजरी तीज का व्रत कब रखा जाएगा। यहां नोट करें सही तिथि और महत्व।

Image

Kajari Teej 2024

Kajari Teej Date 2024: हिंदू धर्म में तीन तीज के व्रत रखे जाते हैं। एक तीज हरियाली तीज, हरतालिका तीज और तीसरी तीज को कजरी तीज के नाम से जाना जाता है। तीनों ही तीज का व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति के लिए किया जाता है। इसके साथ ही तीज का व्रत कुंवारी कन्याओं के द्वारा मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए भी करती हैं। कजरी तीज के व्रत को कजली तीज के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत खासतौर पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के क्षेत्र में किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कब रखा जाएगा कजरी तीज का व्रत।

Kajari Teej Date 2024 (कब है कजरी तीज का व्रत 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार कजरी तीज का व्रत हर साल भाद्र महीने की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल कजरी तीज का व्रत 22 अगस्त 2024 को रखा जाएगा।

Kajari Teej 2024 Shubh Muhurat (कजरी तीज शुभ मुहूर्त 2024)

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल भाद्र महीने की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 21 अगस्त शाम को 5 बजकर 19 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 22 अगस्त 1 बजकर 48 मिनट पर होगा। ऐसे में ये व्रत 22 अगस्त 2024 को होगा। इस दिन पूजा के लिए सुबह का मुहूर्त शुभ होगा।

Kajari Teej Puja Vidhi (कजरी तीज पूजा विधि)

  • कजरी तीज के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
  • उसके बाद साफ स्थान पर चौकी बिछाएं।
  • उस चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर शिव और पार्वती की मूर्ति स्थापित करें।
  • फिर मां गौरी और शिव जी की विधिपूर्वक पूजा करें।
  • इस दिन मां गौरी को सुहाग का सामान अर्पित करें।
  • अंत में कथा का पाठ करें और आरती करें।

Kajari Teej Importance (कजरी तीज महत्व)

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार कजरी तीज का व्रत सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए किया था। उसके बाद से ही सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए कजरी तीज का व्रत रखने लगी। कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए भी कजरी तीज का व्रत रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में सुख, समृद्धि आती है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article