अध्यात्म

Dream Astrology: अगर आपको भी सपने में दिखाई देती है गंगा नदी, जानिए इसका क्या है मतलब

Dream Astrology: हमारे सपने अक्सर बहुत सारी चीजें दिखाई देती हैं। कुछ सपने हमें याद रह जाते हैं तो वहीं कुछ सपनो को हम भूल जाते हैं। आज हम बात करने जा रहें है सपने में गंगा नदी के देखने का क्या अर्थ होता है। आइए जानें यहां सपने में गंगा नदी को देखने का मतलब।

Image

Dream Astrology

Dream Astrology: हिदू धर्म में स्वप्न शास्त्र का खास महत्व है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर एक सपना कुछ ना कुछ संकेत देता है। कुछ सपने हमें शुभ संकेत देते हैं तो वहीं कुछ सपने हमें भविष्य में होना वाली परेशानियों से अवगत भी कराते हैं। सोते हुए सपना हर किसी व्यक्ति को आता है। शायद ही कोई हो जिन्हें सपने ना आते हैं। कुछ लोगों तो ऐसे सपने आते हैं जो उन्हें भविष्य से रुबरू कराते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं सपने में गंगा नदी देखने का क्या अर्थ होता है। ऐसे में आइए जानें कि सपने में गांग नदी देखना शुभ संकेत है या अशुभ।

सपने में गंगा नदी देखने का अर्थ

सपने में मां गंगा के दर्शन

जिन लोगों के सपने में मां गंगा साक्षात् रुप में नजर आती है। इसका मतलब मां गंगा के आशीर्वाद से आपके सारे बिगड़े काम जल्द ही बनने वाले हैं। इसके साथ ही आपको धन का भी लाभ हो सकता है।

सपने में गंगा नदी देखना

यदि आपके सपने में गंगा नदी दिखाई देती है तो ये बहुत शुभ होता है। इसका अर्थ होता है कि भविष्य होने वाले सारे काम आपके पूरे होंगे और आपको नौकरी में भी लाभ मिलने की संभावना रहेगी।

सपने में झरना दिखना

अगर आपके सपने में कोई नदी या झरना दिखता है तो यह बहुत सकारात्मक होता है। इसका मतलब की आपको जल्द ही तरक्की मिल सकती है। इसके साथ ही आपको जीवन में सुख, समृद्धि मिलने वाली है।

सपने में नदी में नहाना

अगर आप सपने में खुद को नदी में नहाते हुए देखते हैं तो ये बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि अगर आप किसी बीमारी से बहुत लंबे समय से परेशान हैं तो आपको उससे छुटकारा मिल सकता है।

सपने में तैरता दिखना

यदि आप खुद को सपने में नदी में तैरता हुआ पाते हैं तो ये सपना शुभ होता है। इसका मतलब होता है कि आप किसी बड़े संकट से निकलने वाले हैं। इसके साथ ही आपके जीवन में कुछ बदलाव होने वाला है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article