काल भैरव जयंती पर राशि के अनुसार करें ये उपाय
Kaal Bhairav Jayanti Zodiac signs Remedies: आज 12 नवंबर को काल भैरव जयंती है। आज की रात बेहद ही खास मानी जाती है। मान्यता है कि आज के ही दिन भगवान शिव ने काल भैरव स्वरूप लिया था। भगवान काल भैरव को काशी का कोतवाल माना जाता है। काल भैरव का पूजन मात्र आपकी लाइफ बदल सकता है। काल भैरव जयंती की रात अगर राशि के अनुसार कुछ उपाय कर लिए जाएं तो सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। इन उपायों को आज आप शाम 5 बजे के बाद से कर सकते हैं।आज इनकी पूजा करने से डर, शत्रु, कर्ज, तंत्र-मंत्र, राहु-केतु, शनि सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि आज की रात राशि के अनुसार कौन से उपाय करें।
आज शाम लाल कपड़े में 7 लाल मिर्च और थोड़ी सिंदूर बांधकर भैरव मंदिर में चढ़ाएं। मंगल-राहु का दबदबा खत्म हो जाएगा।
आज काले कपड़े में 11 कौड़ी और काले तिल बांधकर भैरव जी के चरणों में रखें। इसके बाद वो पोटली तिजोरी या पर्स में रख लें।
आज सरसों के तेल का दीपक जलाते वक्त 11 काली मिर्च डालें। बाबा के सामने 21 बार ‘ॐ भ्रं भैरवाय नमः’ का जाप करें।
आज काले कुत्ते को दूध में डूबी 7 जलेबी खिलाएं। बाबा को खीर का भोग लगाएं।
आज लाल चंदन से बाबा को तिलक लगाएं, लाल फूल चढ़ाएं। 11 बार ‘ॐ कालभैरवाय नमः’ का जाप करें।
आज काले तिल को सरसों के तेल में मिलाकर बाबा का अभिषेक करें। इसके बाद वो तिल मुख्य दरवाजे पर छिड़क दें।
आज सफेद नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर 11 बार सिर से उतारें और भैरव मंदिर में चढ़ा दें।
आज बाबा को उड़द दाल के पकौड़े और शर्बत (या शराब) का भोग लगाएं। काले धागे में लौंग बांधकर गले में पहन लें।
आज पीली सरसों और काले तिल मिलाकर दीपक में डालें और जलाएं। बाबा को गुड़-चने का भोग लगाएं।
आज काले कपड़े में लोहे की छोटी चीज (कील या छल्ला) बांधकर भैरव जी के सामने रखें, फिर मंदिर में दान कर दें।
आज काले कुत्ते को जलेबी या रोटी खिलाएं। इसके साथ ही काले कपड़े में बांधी 11 कौड़ी भगवान भैरव को अर्पित करें।’ॐ काल भैरवाय नमः’ के साथ भैरव मंत्र 11 बार जपें।
आज बाबा को मीठा शर्बत या दूध चढ़ाएं। काले तिल की माला से 11 बार ‘ॐ भ्रं भैरवाय नमः’जपें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।