अध्यात्म

Jyeshtha Month 2024: कब से शुरू होगा ज्येष्ठ का महीना, जानिए इस दौरान क्या करें क्या नहीं

Jyeshtha Month 2024: ज्येष्ठ का महीना हिंदू नववर्ष का तीसरा महीना है। इस महीने में भगवान राम और हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं ज्येष्ठ का महीने कब से शुरू हो रहा है।

Image

Jyeshtha Month 2024

Jyeshtha Month 2024: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ के महीने का बहुत अधिक महत्व है। ये महीना हिंदू पंचांग के अनुसार हिंदू नववर्ष की तीसरा महीना होता है। धार्मिक मान्यता है कि अनुसार इसी महीने में भगवान राम जी की मुलाकात हनुमान जी से हुई थी। इस महीने में आने वाले मंगलवार बहुत ही खास होते हैं। इन मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। ज्येष्ठ मास के मंगलवार का व्रत करने से साधक को सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है और उनके सारे काम बनते हैं। ज्येष्ठ के महीने में गंगा स्नान और पूजा पाठ का खास महत्व है। वहीं इस महीने में कुछ काम को करने के लिए मना किया गया है। आइए जानें की ज्येष्ठ मास में किन काम को नहीं करना चाहिए।

Jyeshtha Month 2024 Starting Date (ज्येष्ठ का महीना कब से शुरू हो रहा है)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल ज्येष्ठ महीने की शुरुआत 24 मई 2024 को शुक्रवार के दिन से हो रही है। इसी के साथ ही इस तिथि का समापन 23 जून 2024 को होगा।

ज्येष्ठ महीने में क्या करें (What to do on Jyeshtha Month)

  • ज्येष्ठ के महीने में राहगीरों को पानी पिलाएं और जल का दान करें।
  • इस समय में पशु पक्षियों के लिए छत या बालकनी में पानी रखें।
  • इसके साथ ही इस महीने में तांबे और तिल का दान करना चाहिए।
  • इस महीने में खासतौर पर सत्तू और तरल पदार्थों का सेवन करें।

ज्येष्ठ महीने में क्या ना करें (What Not to do on Jyeshtha Month)

  • ज्येष्ठ के महीने में अपने किसी बड़े संतान का विवाह ना करें।
  • इसके साथ ही इस महीने में दिन में सोने से बचना चाहिए।
  • इस महीने में तली भूनी चीजों का सेवन ना करें।
  • इसके साथ ही इस महीने में जल को बर्बाद ना करें।

Jyeshtha Month Importance (ज्येष्ठ मास की महत्व)

सनातम धर्म में ज्येष्ठ मास का बहुत ही खास महत्व है। इस महीने के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। ज्येष्ठ के महीने में मंगलवार का व्रत करने से और हनुमान जी की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। इसके साथ संकटमोचन उनके सारे संकट को टालते हैं। इस महीने में मां गंगा की पूजा और उसमे स्नान करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article