अध्यात्म

June Festival 2024 List: वट सावित्री व्रत से लेकर निर्जला एकादशी तक, जानें जून में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की डेट

June Festival 2024 List: जून में वट सावित्री व्रत, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठ अमावस्या, अपरा एकादशी समेत कई व्रत-त्योहार पड़ेंगे। जानिए जून में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों की डेट लिस्ट।

Image

June 2024 Festival List

June Festival 2024 List: जून महीने में वट सावित्री पूजा (Vat Savitri Puja 2024), निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2024 Date), अपरा एकादशी (Apara Ekadashi 2024 Date), शनि जयंती (Shani Jayanti 2024 Date), ज्येष्ठ अमावस्या (Jyeshtha Amavasya 2024 Date) समेत कई व्रत-त्योहार पड़ेंगे। इस महीने की शुरुआत हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2024) पर्व के साथ होगी। ये तेलुगु हनुमान जयन्ती होगी। इसके बाद 2 जून को अपरा एकादशी पर्व मनाया जाएगा। फिर वट सावित्री अमावस्या और शनि जयंती मनाई जाएगी। इसके बाद 18 जून को साल की सबसे महत्वपूर्ण निर्जला एकादशी मनाई जाएगी। यहां चेक करें जून में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट।

जून व्रत-त्योहार 2024 (June 2024 Festival List)

तिथि और दिन हिन्दू त्योहार
2 जून, रविवार अपरा एकादशी
4 जून, मंगलवार मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
6 जून, गुरुवार ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती
15 जून, शनिवार मिथुन संक्रांति
18 जून, मंगलवार निर्जला एकादशी
19 जून, बुधवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
22 जून, शनिवार ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
25 जून, मंगलवार संकष्टी चतुर्थी

वट सावित्री व्रत 2024 डेट और टाइम (Vat Savitri Vrat 2024 Date And Time)

वट सावित्री व्रत 6 जून को रखा जाएगा। ये व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा होती है। ये व्रत हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन रखा जाता है।

निर्जला एकादशी 2024 डेट और टाइम (Nirjala Ekadashi 2024 Date And Time)

निर्जला एकादशी व्रत इस साल 18 जून को रखा जाएगा। ये व्रत हर साल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। मान्यताओं अनुसार इस एकादशी का व्रत रखने से साल में आने वाली सभी एकादशियों का पुण्य फल एक साथ प्राप्त हो जाता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article