अध्यात्म

July Purnima 2024 Date: जुलाई के महीने में कब है पूर्णिमा, जानिए सही तिथि और महत्व

July Purnima 2024 Date: हर महीने की पूर्णिमा तिथि का खास महत्व होता है। आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल जुलाई की पूर्णिमा तिथि कब पड़ेगी।

Image

july Mein Purnima 2024

july Mein Purnima kab hai: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और जप, तप का खास महत्व है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ- साथ गुरु की भी पूजा की जाती है, क्योंकि आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गुरु की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार गंगा स्नान और दान करने से साधक को हर प्रकार के पाप से मुक्ति मिल जाती है। आइए जानें इस साल जुलाई के महीने में पूर्णिमा तिथि कब है और महत्व के बारे में।

july Mein Purnima kab hai (जुलाई में पूर्णिमा कब है 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 20 जुलाई 2024 को शाम 5 बजकर 59 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 21 जुलाई 2024 को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट होगा। ऐसे में जुलाई पूर्णिमा 21 जुलाई 2024 को मनाया जाएगा।

जुलाई पूर्णिमा पूजा विधि (July Purnima Puja Vidhi)

  • जुलाई पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करें और भगवान हरि का ध्यान करें।
  • उसके बाद भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें।
  • फिर काला तिल जल में डालकर सूर्य देव को अर्पित करें।
  • भगवान पूजा के समय विष्णु मंत्रों का जाप करें।

जुलाई पूर्णिमा महत्व (July Purnima Importance)

सनातन धर्म में जुलाई पूर्णिमा का खास महत्व होता है। इस दिन का व्रत रखने से और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से सुख, शांति और समृद्धि आती है। पूर्णिमा तिथि पर गंगा नदियों में श्रद्धालु की भीड़ जमा हो जाती है। जुलाई पूर्णिमा के दिन गुरु की विधिवत पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन ब्रह्मणों को भोजन कराने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article