अध्यात्म

July 2023 Vrat & Festival List: जुलाई 2023 के व्रत त्योहार- सावन कब से लगेगा, शिवरात्रि, अमावस्या, प्रदोष, एकादशी व्रत की डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: मेधा चावला
  • Updated Jun 29, 2023, 01:38 PM IST

July Vrat Tyohar & Festival List 2023: जुलाई महीने में कई प्रमुख व्रत व त्योहार आएंगे। इसी मास में सावन का महीना लगेगा और रक्षाबंधन का पर्व आएगा। यहां देखें सावन सोमवार 2023 व्रत डेट्स, सावन शिवरात्रि 2023 की डेट, कोकिला व्रत डेट, मंगला गौरी व्रत लिस्ट 2023, पद्मिनी एकादशी डेट, प्रदोष व्रत कितनी तारीख को है अगस्त में, अमावस्या डेट्स, पूर्णिमा व्रत तिथि आदि की जानकारी।

Image

July 2023 Vrat Festival Date Calendar

इस तरह जुलाई महीने में तीन प्रदोष व्रत आएंगे। जुलाई के शुभ मुहूर्त और ग्रह गोचर की जानकारी के आप हमारे सेक्शन से साथ जुड़े रहें। July Vrat Tyohar & Festival List 2023: देश में जुलाई मास में कई बड़े व्रत और त्योहार आते हैं। अमूमन इसी महीने से सावन मास की शुरूआत हो जाती है। इस महीने में आने वाले प्रदोष, पूर्णिमा, एकादशी, अमावस्या, चतुर्थी जैसे व्रत पूरी श्रद्धा और विधि के साथ रखे जाते हैं। जुलाई के महीने में कई ग्रह अपनी स्थिति भी बदलेंगे। इनका गोचर भी राशियों को प्रभावित करेगा। यहां देखें जुलाई मास में आने वाले व्रत व त्योहारों की लिस्ट।

जुलाई 2023 के व्रत त्योहार

  • 1 जुलाई 2023, शनिवार- प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी, जयापार्वती व्रत प्रारंभ 2 जुलाई 2023, रविवार- कोकिला व्रत, आषाढ़ चौमासी चौदस
  • 3 जुलाई 2023, सोमवार- गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा, गौरी व्रत का समापन आषाढ़ पूर्णिमा व्रत, आषाढ़ अष्टाह्निका समाप्त, आषाढ़ पूर्णिमा, अनवधान, चाक्षुष मनवदी
  • 4 जुलाई 2023, मंगलवार- सावन 2023 आरंभ, प्रथम मंगला गौरी व्रत, इष्टी 6 जुलाई 2023, गुरुवार- जयापार्वती व्रत का समापन, गजानन संकष्टी चतुर्थी
  • 9 जुलाई 2023, रविवार- भानु सप्तमी, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी,
  • 10 जुलाई 2023, सोमवार- प्रथम श्रावण सोमवार व्रत
  • 11 जुलाई 2023, मंगलवार- सावन का द्वितीय मंगला गौरी व्रत
  • 13 जुलाई 2023, गुरुवार- मासिक कार्तिगाई, कामिका एकादशी
  • 14 जुलाई 2023, शुक्रवार- रोहिणी व्रत, प्रदोष व्रत
  • 15 जुलाई 2023, शनिवार- सावन शिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि
  • 16 जुलाई 2023, रविवार- कर्क संक्रांति
  • 17 जुलाई 2023, सोमवार- सोमवती अमावस्या, हरियाली अमावस्या, दूसरा श्रावण सोमवार व्रत, दर्श अमावस्या, अनवधान, श्रावण अमावस्या
  • 18 जुलाई 2023, मंगलवार- अधिक मास का पहला श्रावण मंगला गौरी व्रत, इष्टी
  • 19 जुलाई 2023, बुधवार- अधिक चंद्र दर्शन
  • 21 जुलाई, 2023, शुक्रवार- अधिक विनायक चतुर्थी
  • 22 जुलाई, 2023, शनिवार- अंडाल जयंती
  • 23 जुलाई, 2023, रविवार- अधिक स्कंद षष्ठी
  • 24 जुलाई, 2023, सोमवार- अधिक मास का प्रथम श्रावण सोमवार व्रत
  • 25 जुलाई 2023, मंगलवार- अधिक मास का द्वितीय श्रावण मंगला गौरी व्रत 26 जुलाई 2023, बुधवार- अधिक मासिक दुर्गाष्टमी
  • 29 जुलाई 2023, शनिवार- पद्मिनी एकादशी
  • 30 जुलाई 2023, रविवार- अधिक प्रदोष व्रत
  • 31 जुलाई 2023, सोमवार - अधिक मास का द्वितीय श्रावण सोमवार व्रत

July Sawan Somvar 2023 Vrat Dates

जुलाई 2023 में सावन सोमवार के कुल चार व्रत आएंगे। इनमें से दो अधिक मास के सावन सोमवार व्रत रहेंगे।

प्रथम श्रावण सोमवार व्रत 2023 डेट10 जुलाई 2023
दूसरा श्रावण सोमवार व्रत 2023 डेट17 जुलाई 2023
तीसरा सावन सोमवार व अधिक मास का प्रथम श्रावण सोमवार व्रत 2023 डेट 24 जुलाई, 2023
चौथा सावन सोमवार व अधिक मास का दूसरा श्रावण सोमवार व्रत 2023 डेट31 जुलाई 2023

July 2023 Ekadashi Vrat Dates

जुलाई मास में दो एकादशी व्रत आएंगे। जो इस प्रकार हैं

13 जुलाई 2023, गुरुवारसावन मास की कामिका एकादशी डेट
29 जुलाई 2023, शनिवारसावन महीने की पद्मिनी एकादशी डेट

July 2023 Pradosh Vrat Dates

1 जुलाई 2023, शनिवारपहला प्रदोष व्रत
14 जुलाई 2023, शुक्रवारदूसरा प्रदोष व्रत
30 जुलाई 2023, रविवारतीसरा और अधिक मास का पहला प्रदोष व्रत
इस तरह जुलाई महीने में तीन प्रदोष व्रत आएंगे। जुलाई के शुभ मुहूर्त और ग्रह गोचर की जानकारी के आप हमारे सेक्शन से साथ जुड़े रहें।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article