अध्यात्म

Weekly Horoscope in Hindi: 2 मार्च से बदल जाएगा इन लोगों का समय, 8 तारीख तक देखेंगे जबरदस्‍त बदलाव, देखें इस हफ्ते का साप्‍ताहिक राशिफल

इस हफ्ते का राश‍िफल (Weekly Horoscope 2 to 8 March in Hindi): संडे 2 मार्च से शुरू हुआ हफ्ता कई राश‍ियों के लिए बदलाव के संकेत ला रहा है। जॉब और बिजनेस में तरक्‍की के संकेत मिल रहे हैं तो कुछ राशि वालों को अभी सचेत रहने की जरूरत है। यहां आप 2 से 8 मार्च तक का साप्‍ताहिक राशिफलदेख सकते हैं। पढ़ें और जानें कि ग्रह और नक्षत्र आपके लिए आने वाले समय में क्‍या खास लेकर आ रहे हैं।

Image

Saptahik Rashifal 2025 02 se 08 March 2025,

इस हफ्ते का राश‍िफल (Weekly Horoscope 2 to 8 March in Hindi): इस हफ्ते की शुरूआत चंद्रमा के व्‍यय भाव में होने से होगी। बिजनेस में कई राश‍ियों के लिए तरक्‍की के संकेत बन रहे हैं जो आप आगे विस्‍तार से देखेंगे। सूर्य का सप्तम गोचर बन रहा है जो कि छात्रों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा। इस हफ्ते लापरवाही भारी पड़ सकती है। वहीं कई जातकों के लिए जॉब चेंज करने के योग भी हैं। यहां देखें वीकली राश‍िफल हिंदी में।

वीकली राश‍िफल हिंदी में

मेष - सप्ताह के प्रथम दिवस पर चन्द्रमा व्यय भाव में है। जॉब में प्रोग्रेस करेंगे। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बुधवार के बाद बिजनेस में रुके कार्य बनेंगे। मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए समय ज्यादा अनुकूल है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। गुरु ,सूर्य व चन्द्र गोचर बुधवार के बाद रुका धन देगा।

वृष - इस सप्ताह जॉब में मंगलवार के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। इस वीक वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त पढ़ते रहें। छात्रों के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। उड़द का दान करें।

मिथुन - राशि स्वामी बुध सहायक हैं। चन्द्रमा का दशम गोचर सप्ताह के शुरू के 02 दिन बहुत लाभप्रद है। बुधवार का बाद का समय व्यवसाय के लिए बहुत श्रेयष्कर है। व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। हरा व नीला रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

कर्क - सूर्य का कुम्भ व गुरु का वृष गोचर इस वीक व्यवसाय में किसी नवीन कार्य को लेकर प्रयासरत करेगा। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। राहु से सम्बंधित द्रव्यों उड़द व तेल का शनिवार व बुधवार को दान करते रहें। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

सिंह - इस सप्ताह जॉब में विशेष प्रगति है। हनुमान जी की उपासना करते रहें। किसी नए व्यवसाय के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। सूर्य का सप्तम गोचर छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

कन्या - इस सप्ताह मंगलवार के बाद गृह निर्माण से जुड़े कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पिता व बड़े भाई का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लें। व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें।

तुला - इस सप्ताह राशि स्वामी शुक्र बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। राशि स्वामी शुक्र व गुरु गोचर व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। पिता का सहयोग लाभ करेगा। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक - शुक्र मंगल व शनि का गोचर उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह घर पर ही परिवार संग धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। सुंदरकांड का नियमित पाठ करें। प्रतिदिन अन्न दान बहुत लाभप्रद है।

धनु - इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा चतुर्थ व शनि इसी राशि से तृतीय होकर अनुकूल हैं। मंगलवार के बाद चन्द्रमा जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में पद प्राप्ति की सम्भावना है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गुड़ का दान करते रहें।

मकर - गुरु का पंचम व राशि स्वामी शनि इसी राशि से द्वितीय में रहकर जॉब व व्यवसाय में लाभ देंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का मेष व सूर्य कुंभ गोचर शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व काला वस्त्र का दान करें।

कुम्भ - गुरु का इस राशि से चतुर्थ में चन्द्रमा का द्वितीय गोचर अनुकूल है। व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह जॉब में पदोन्नति सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। बुधवार के बाद चन्द्रमा वृष में आकर स्वास्थ्य सुख में लाभ देगा। शनिवार को गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।

मीन - गुरु का तृतीय व सूर्य का द्वादश गोचर आर्थिक लाभ करवाएगा। इस सप्ताह बुधवार को स्वास्थ्य में लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। एकादश शनि व शुक्र व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति देंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें। गुरुवार को धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article