अध्यात्म

जुलाई में शुक्र देव इन 3 राशि वालों की चमकाने जा रहे हैं किस्मत, धन की होगी बरसात!

Shukra Gochar In July 2024: ज्योतिषशास्त्र अनुसार जुलाई के महीने में धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र के राशि बदलने से 3 राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Shukra Gochar 2024

Shukra Gochar In July 2024: जुलाई में शु्क्र ग्रह का दो बार राशि परिवर्तन होगा। एक बार 7 जुलाई को तो दूसरी बार 31 जुलाई में। एक ही महीने में शुक्र का दो बार राशि परिवर्तन कुछ राशि के लोगों पर बेहद शुभ प्रभाव डालेगा। यहां हम आपको ऐसी 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए शुक्र गोचर सबसे ज्यादा शुभ साबित होगा। ज्योतिष अनुसार इन राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी।

शुक्र के गोचर से इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत

कर्क राशि- शुक्र का गोचर कर्क राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके व्‍यक्‍तित्‍व में निखार आएगा। इस महीने पैसों की बचत कर पाने में भी सफल रहेंगे। हर काम में परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अचानक धन लाभ होने के प्रबल आसार हैं। पदोन्‍नति के योग भी बन रहे हैं।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए भी शुक्र का गोचर शुभ रहेगा। व्‍यापारियों की किस्मत चमक उठेगी। जमीन-जायदाद खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को उनकी मेहनत का बढ़िया फल मिलेगा। विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है। विवाह के योग भी बन रहे हैं।

मेष राशि- मेष राशि वालों को शुक्र के गोचर से तमाम भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी आदि भी खरीद सकते हैं। बिजनेस में तगड़ा मुनाफा होगा। समाज में आपका मान-सम्‍मान बढ़ेगा। नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article