अध्यात्म

Horoscope 17 April 2023: वृषभ समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, यहां देखें आज का अपना पूरा राशिफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 17, 2023, 05:50 AM IST

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 17 April 2023 in Hindi: आज का दिन वृषभ समेत कुछ राशियों के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इन राशियों के जातकों को व्यापार में तगड़ा मुनाफा होगा। साथ ही आय प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होने के आसार हैं। यहां सभी 12 राशियों के जातक अपना राशिफल देख सकते हैं।

Image

Horoscope 17 April 2023: 17 अप्रैल का राशिफल।

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 17 April 2023 in Hindi: आज के दिन सूर्योदय के समय उत्तराभाद्रपद का द्वितीय चरण तथा चन्द्रमा गुरु के साथ मीन राशि में है। शनि कुंभ, सूर्य-बुध मेष, तथा मंगल मिथुन में है।शुक्र वृष में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष राशि के जातक व्यवसाय में सफलता (Horoscope Today) की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क व मकर राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही (Aaj Ka Rashifal) नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

आज एकादश शनि व द्वितीय शुक्र तथा द्वादश चंद्रमा-गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। बिजनेस में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मेष के बुध व सूर्य व्यवसाय के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व चन्द्रमा जॉब के लिए अनुकूल है। यात्रा संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

सूर्य-बुध इसी राशि से दशम कर्म के लिए अच्छा है। गुरु नवम तथा चंद्रमा मन का कारक ग्रह है, जो कि आज मीन में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमानजी की उपासना करें। आज मंगल के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें। शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

गुरु अष्टम व सूर्य मेष में रहेंगे। गुरु परिवार के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जॉब में किसी नवीन पोस्ट से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Ka Kanya Rashifal)

शुक्र नवम होकर व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु व चन्द्रमा जीवन साथी के लिए लाभकारी हैं। शनि भी मकर का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमानजी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

सूर्य इसी राशि से सप्तम तथा गुरु खष्ठम भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। बेल का वृक्ष लगाएं।

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchika Rashifal)

सूर्य खष्ठम भाव में रहकर स्वास्थ्य में प्रगति देंगे। गुरु पंचम शिक्षा के लिए मंगलमय है। आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। मीन राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। अन्न दान करें।

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

आज चंद्रमा व गुरु इसी राशि से चतुर्थ गोचररत है। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जॉब में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

शनि द्वितीय तथा गुरु तृतीय गोचर करेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

सूर्य तृतीय व शनि इसी राशि में है। गुरु मीन में है। जॉब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आसमानी व नीला रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करना श्रेयष्कर है।

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

शुक्र इसी राशि से तृतीय व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जॉब में लाभ के संकेत दे रहे हैं। परिवार को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। यात्रा में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article