Horoscope Today 30 April 2023, Aaj Ka Rashifal In Hindi:30 अप्रैल का राशिफ़ल-सुजीत जी महाराज- आज एकादशी शुक्ल पक्ष के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय चरण व सिंह राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। मीन में गुरु है जिसका स्वामी गुरु है। ग्रहों के गोचर का लाभ सिंह व वृष राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर तुला व कुम्भ राशि के लोगों को प्रेम में सफलता देगा,प्रेम की परिणति विवाह में हो सकती है। कर्क व मीन राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मीन व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कन्या व तुला राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल -
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):
1. मेष- सूर्य -शुक्र द्वितीय व चन्द्रमा पंचम गोचर में हैं।आज मङ्गल व गुरु जाँब में प्रगति से सकता है। यात्रा के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं। मन में थोड़ी अशांति बनी रहेगी।
2. वृष- चन्द्रमा गोचर की अनुकूलता के कारण बिजनेस में प्रगति के संकेत हैं ।जाँब के दायित्व निर्वहन के प्रति लापरवाही से बचें। नीला व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।उड़द का दान करें।।मन्दिर में पीपल का पेड़ लगाएं।
3. मिथुन-जाँब में उन्नति संभावित है।राशि स्वामी बुध,शुक्र व चन्द्रमा का गोचर बैंकिंग व आईटी जाँब में लाभ दे सकता है।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है।घर में तुलसी का पेड़ लगाएं,अन्न का दान करें।
4. कर्क- चंद्रमा तथा गुरु बहुत ही शुभ है।गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं।शिव मंदिर के परिसर में बरगद व पीपल का पेड़ लगाएं। छात्र कॅरियर में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। संतान सफल रहेगी।व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।पीला व लाल रंग शुभ है।
5. सिंह-जाँब व व्यवसाय में सफलता है ।बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे।वाहन क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें।परिवार को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।हनुमान जी की उपासना करें।
6. कन्या-गुरु तथा चन्द्रमा छात्रों को कॅरियर में बेहतर करेगा। शनि राजनीतिज्ञों के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान करेंगे।आसमानी व सफेद रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।
7. तुला-आज फेमिली में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे।वाणी पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी।राजनीति से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है।वाहन क्रय करने की बात चलेगी। नीला व स्फीड रंग शुभ है।विहंगों को दाना पानी खिलाये।
8. वृश्चिक- आज चन्द्रमा व गुरु छात्रों को सफल करेंगे।बिजनेस में प्रगति को लेकर उत्साह होगा। टिल4 का दान करें।बैगनी व सफेद रंग शुभ हैै। मङ्गल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें।बड़े भाई के आशीर्वाद से मङ्गल की शुभता बढ़ती है।
9. धनु-चन्द्रमा तथा गुरु जाँब के लिए शुभ है।शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से परिवार में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।
10. मकर- जाँब तथा व्यवसाय के मङ्गल व शनि शुभ है। शनि का इस राशि से द्वितीय गोचर व्यवसाय के लिए शुभ है । शनि व शुक्र आईटी व मीडिया में सफलता का कारक ग्रह है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।
11. कुंभ-चन्द्रमा व मङ्गल सफल करेंगे। शनि इसी राशि में हैं। गुरु व शुक्र टीचिंग, बैंकिंग व मीडिया जाँब में सफलता देंगे । धार्मिक यात्रा करें। शुक्र प्रेम को विस्तार देगा। राजनीति में सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।
12. मीन- चन्द्रमा व गुरु जाँब व व्यवसाय के लिए प्रगतिकारक है। शनि बैंकिंग व आईटी जाँब के जातकों को को लाभ दे सकता है। राहु व शनि राजनीति में कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति कराएगा । सफेद व पीला रंग शुभ है। सवा किलो चने की दाल का दान करें।
