अध्यात्म

Horoscope Today 28 April 2023: मेष, कर्क राशि वाले खूब कमाएंगे पैसा, जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल यहां

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 28, 2023, 09:56 AM IST

Horoscope Today 28 April 2023, Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल की दृष्टि से 28 अप्रैल 2023, शुक्रवार का दिन मेष, कर्क, सिंह और तुला राशि वालों की करियर लाइफ के लिए शानदार है। जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन।

Image

Horoscope Today, 28 April 2023: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल हिंदी में यहां देखें

Horoscope Today 28 April 2023, Aaj Ka Rashifal In Hindi: आज चन्द्रमा कर्क राशि में है। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं। प्रेम के कारक ग्रह शुक्र वृष में रहकर युवाओं की लव लाइफ को बेहतर करेंगे। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता का समावेश होगा। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। शनि कुम्भ में हैं। आज कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व मकर राशि के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

28 April 2023 Aries Horoscope । आज का मेष राशिफल

आज चन्द्रमा व मंगल नौकरी में कोई नवीन पद दे सकते हैं। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

28 April 2023 Taurus Horoscope । आज का वृषभ राशिफल

आज का दिन छात्रों के करियर में विशेष सफलता का है। शुक्र के वृष गोचर प्रेम में सफलता दे सकता है। नौकरी में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।

28 April 2023 Gemini Horoscope । आज का मिथुन राशिफल

सूर्य का मेष, शुक्र का द्वादश व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर प्रेम में सफलता कारक है। नौकरी में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व हरा रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

28 April 2023 Cancer Horoscope । आज का कर्क राशिफल

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का इस राशि में गोचर पॉलिटीक्स में उन्नति देगा। मीडिया, आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें। किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं।

28 April 2023 Leo Horoscope । आज का सिंह राशिफल

आज सूर्य का मेष व चन्द्रमा का द्वादश गोचर मंगलमय है। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मसूर का दान करें। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हनुमान जी की उपासना करें।

28 April 2023 Virgo Horoscope । आज का कन्या राशिफल

चन्द्रमा इसी राशि से एकादश में है। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता होगी। नौकरी में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ सम्भव है। हरा व नीला रंग शुभ है। गुड़ व मसूर का दान करें।

28 April 2023 Libra Horoscope । आज का तुला राशिफल

राशि स्वामी शुक्र का इस राशि से अष्टम व चन्द्रमा का दशम में तथा शनि का पंचम गोचर जॉब में प्रगति को लेकर अच्छा प्रभाव देंगे। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज सिंह व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व हरा रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का का दान करें।

28 April 2023 Scorpio Horoscope । आज का वृश्चिक राशिफल

आज मंगल रियल स्टेट व्यवसाय में सफलता तो वहीं नौकरी में उत्कर्ष देगा। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

28 April 2023 Sagittarius Horoscope । आज का धनु राशिफल

आज सूर्य मेष तथा शुक्र इसी राशि से खष्ठम, व शनि तृतीय रहकर नौकरी के लिए अनुकूल हैं। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। घर में शमी का पेड़ लगाएं।

28 April 2023 Capricorn Horoscope । आज का मकर राशिफल

नौकरी को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कन्या व तुला राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

28 April 2023 Aquarius Horoscope । आज का कुंभ राशिफल

आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है। शनि इस राशि के व सूर्य तृतीय व चतुर्थ के चन्द्रमा गृह निर्माण सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

28 April 2023 Pisces Horoscope । आज का मीन राशिफल

आज जांब में तृतीय शुक्र व द्वितीय सूर्य तथा इस राशि में गुरु बहुत दिनों से चले आ रहे नौकरी में प्रोमोशन को नवीन दिशा दे सकता है। वाणी प्रयोग के प्रति सचेत रहें। पील व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article