Horoscope Today (आज का राशिफल) 7 September 2023: जन्माष्टमी का त्योहार मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या समेत कई राशियों के लिए शुभ साबित होगा। श्री कृष्ण भगवान की कृपा से मेष जातक अपनी समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। वहीं वृषभ राशि वालों को ऑफिस में अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। जबकि मिथुन जातकों को पदोन्नति के प्रबल आसार रहेंगे। यहां जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
Today Horoscope In Hindi
मेष
जॉब में प्रोग्रेस है लेकिन प्रोमोशन न होने से थोड़ी फ्रस्टेशन तो होती ही है। समय संघर्ष का है। प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के मार्ग प्रशस्त होंगे। युवा लव लाइफ में तनाव से बचें। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
वृष
ज्यादा भाग दौड़ से बचें। ऑफिस में अच्छा व सकारात्मक वातावरण बनाएं, आपके उच्चाधिकारी का सपोर्ट मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। बातचीत में माधुर्यता बनी रहे। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। तिल व गुड़ का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
मिथुन
जॉब में पदोन्नति को लेकर बहुत दिनों से चला आ रहा रुकावट अब समाप्ति की तरफ अग्रसर है। आज का दिन बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा। छात्रों का रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। चांदी का चन्द्रमा मन्दिर में दान करें। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखें। गाय को केला व गुड़ खिलाएं।
कर्क
जॉब में कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप म्यूच्यूअल फंड के पावर सेक्टर फंड में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्यार में विश्वास को कायम रखें। गाय को पालक खिलाएं व मूंग का दान करें।
सिंह
व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर तनाव में रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। जॉब में विवाद संभावित है। एकसाथ जब हम कई कार्य करते हैं तो कोई भी कार्य अपनी परिपूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाता। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। गुड़ व मसूर का दान करें।
कन्या
जॉब में ऑनेस्टी ही आपको सफल करेगी। परिश्रम के बाद बड़ी सफलता प्राप्ति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसायी सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। उड़द व तिल का दान श्रेयस्कर है।
तुला
जॉब से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। आपकी कार्यशैली प्रभावी रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग नेत्र रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। सुन्दरकाण्ड का पाठ प्रत्येक समस्याओं का समाधान कर सकता है।
वृश्चिक
बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ संशय व अनचाहा भय जो मन मे था उनका समाधान तो अब हो जाएगा जिसमें आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। छात्र सफल रहेंगे। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। गुरु का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
धनु
जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्टूडेंट्स अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें।मन को स्थिर करें। हेल्थ को लेकर परेशान रह सकते हैं। बिजनेस को एक नई दिशा देंगे। मित्रों के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी। शिवलिंग पर शहद व जल से अभिषेक करने से दैहिक व भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को बेहतर करने के लिए असत्य से दूर रहें। मूंग का दान करें।
मकर
व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। आप एक ऊर्जावान व आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब में ऑफिस की समस्याओं को भी अपनी कुशल व्यवहारिकता से आप हल कर देंगे। श्री विष्णु उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहें।
कुम्भ
जॉब में प्रोमोशन की बात सामने आ सकती है। ऑफिस की समस्याओं को हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। उच्चाधिकारी टेंशन दे सकते हैं। शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। गाय को पालक खिलाएं। गुरु का आशीर्वाद लेते रहें।
मीन
आध्यात्मिक उन्नति से मन खुश रहेगा। सकारात्मक सोच ही आपके चिंतन को सही दिशा में ले जाएगी। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए शिव उपासना करें। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा। शिवलिंग पर दही से भगवान का अभिषेक करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
