अध्यात्म

Free Horoscope Today, 04 March 2023: आज इन राशियों पर बरसेगा शनि देव का कहर, रहें सावधान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 4, 2023, 06:03 AM IST

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 4 March 2023 in Hindi: आज शनिवार (Shaniwar) है। ये दिन शनि देव (Shani Dev) को समर्पित किया गया है। आज के राशिफल अनुसार कुछ ऐसी राशियां है जिन पर आज शनि देव की बुरी दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन राशियों के लोगों को सावधान रहना होगा।

Image

आज का राशिफल 4 मार्च 2023

ज्योतिषी चिराग दारूवाला

Horoscope Today (आज का राशिफल) 4 March 2023: आज शनि देव (Shani Dev) की उपासना का विशेष दिन शनिवार (Shaniwar) है। कहते हैं जिन पर शनि देव की कृपा बरसती है वो लोग खूब तरक्की करते हैं। वहीं जिनसें शनि नाराज हो जाते हैं उन्हें तमाम कष्टों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि उस पर शनि की कृपा दृष्टि ही पड़े। लेकिन आज का राशिफल कुछ राशियों के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहा है।

आज कुछ ऐसी राशियां हैं जिन पर शनि की बुरी नजर पड़ सकती है। जिस कारण इन राशियों के लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए किन राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Today Horoscope 4 March 2023 (आज का राशिफल हिंदी में)

मेष राशि

आज आपका दिन ऊर्जा और उत्साह के साथ शुरू होगा लेकिन दिन के अंत तक आप थका हुआ महसूस करेंगे। कारोबार में आज लाभ होगा। विज्ञापन क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों को आज सावधान होने की आवश्यकता है। आज अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है आपको पीठ में दर्द हो सकता है ।

शुभ अंक : 12

शुभ रंग : हरा

वृषभ राशि

आज बेहतरीन व्यावसायिक कार्य होगा। आप अपने जीवन को कई अन्य पहलुओं से देखेंगे। आज आपकी आय में बढ़ोतरी होगी जिससे आप प्रसन्न रह सकते हैं।काफी समय से चल रही परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें।स्वास्थ्य आज अच्छा रहने वाला है ।

शुभ अंक : 06

शुभ रंग : मैरून

मिथुन राशि

आज आपको आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज खर्चे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।अपने जीवनसाथी के साथ आज लड़ाई हो सकती है। आपके प्रयास से सब सफल हो जाएगा।आप जीवन पहले की तरह चलने लगेगा। छोटी छोटी बातों को दिल पर लगाकर न बैठें।

शुभ अंक : 14

शुभ रंग : वायलेट

कर्क राशि

शुक्र आपके पक्ष में नहीं है साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आज दुश्मनों से बचकर रहना चाहिए।आज वेतन बढ़ने के चांस है परिवार के साथ समय बिताएंगे। पिछले दिनों से चली आ रही परेशानी दूर होगी।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : ग्रे

सिंह राशि

आज उन लोगों के साथ काम करेंगे जो आपके लिए भविष्य में फलदायक साबित होगा। आप अपने मैत्री व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेंगे। अच्छी बात यह है कि आज किसी बडे़ आदमी से मुलाकात सफल होगी। दोपहर के बाद थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

शुभ अंक : 02

शुभ रंग : क्रीम

कन्या राशि

आज आप पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। व्यवसाय में सफलता मिलेगी ,परिवार के साथ निवेश से जुड़े मामलों में आज बातचीत हो सकती है।आपके सहकर्मी आज आपके काम के प्रति आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। दिन के अंत में आप थका हुआ महसूस करेंगे। आपको पीठ दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ अंक : 01

शुभ रंग : मैरून

तुला राशि

आप आज काम पर अच्छे से ध्यान नहीं दे पाएंगे क्योंकि आपका दिमाग कुछ ज्यादा ही व्यस्त होगा। शुक्र के परिवर्तन के कारण आप अपने कुछ कार्य टाल देंगे। अपने रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करें।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : नीला

वृश्चिक राशि

आज समान्य से अधिक आय अजित करने का मौका मिलेगा। पिछले काम आज निपटा लेंगे। अपने करियर को लेकर चिंता सता सकती है। जल्द ही आपके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आ सकता है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। करियर के पहलुओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा।

शुभ अंक : 13

शुभ रंग : मैरून

धनु राशि

आज व्यावसाय में अत्यधिक कार्य के कारण परेशान रह सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को आज अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। अपनी तुलना कभी भी दूसरों से न करें चाहे व्यवसाय हो या प्रेम संबंध धैर्य से काम करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए अच्छी दिनचर्या का पालन करें।

शुभ अंक : 04

शुभ रंग : गुलाबी

मकर राशि

आज आप जो भी निर्णय लेंगे वह सफल होगा। बिजनेस के मामलों को अधिक प्रभावी ढंग से व्यवस्थित करने में सफल होंगे। आज विवाह के लिए बातचीत करने का सही समय है। किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले विचार कर लें आज यात्रा करना सफल नहीं होगा। आप बीमार पड़ सकते हैं।

शुभ अंक : 13

शुभ रंग : हरा

कुंभ राशि

आज आत्मविश्वास और सूझ बूझ से घर का कोई फैसला लेंगे। आज कोई बड़ा कार्य आपके हाथ लग सकता है। अपने पिछले कर्जे को चुकाने से आपके अटके हुए काम बन जाएंगे। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। कैल्शियम की कमी के कारण आपको जोड़ो में दर्द हो सकता है।

शुभ अंक : 03

शुभ रंग : पीच

मीन राशि

आज आप स्पष्ट रूप से सोचने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आपके सुझाव को आज प्रशंसा मिलेगी। अगर आप शादी करने का इरादा रखते हैं तो आज अपने जीवनसाथी से इस बारे में बात करने का अच्छा समय है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : वायलेट

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article