अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 4 December 2023: इन 3 राशि वालों को दोपहर तक मिलेगा कोई शुभ समाचार, यहां देखें अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 4 December 2023: सोमवार का दिन मेष, मिथुन समेत कुछ अन्य राशियों के लिए खास रहेगा। इन राशि के लोगों को आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

Image

Horoscope Today 4 December 2023

Horoscope Today (आज का राशिफल) 4 December 2023 In Hindi

मेष राशि (Mesh Rashi) वालों को आज नौकरी में सफलता मिलेगी। लेकिन क्रोध पर आपको संयम रखना होगा। वृषभ राशि (Vrish Rashi) के लोग आज जॉब में कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। मिथुन राशि (Mithun Rashi) वालों के बिजनेस में रूके हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। कर्क राशि (Kark Rashi) वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी। सिंह राशि (Singh Rashi) वाले किसी विशेष काम के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। कन्या राशि (Kanya Rashi) वालों के आत्मबल में बढ़ोतरी होगी। तुला राशि वाले विदेश यात्रा को लेकर प्रयासरत रहेंगे। अब जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशिफल 4 दिसंबर 2023

जॉब में प्रमोशन व सफलता का टाइम है।ऑफिस में विवादों से बचें। स्टूडेंट्स, आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस जॉब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय- जीवन में शुभता व सफलता के लिए भगवान विष्णु जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल का दान करें।

शुभ रंग- नारंगी व लाल।

आज का शुभ अंक- 03 व 09

वृषभ राशिफल 4 दिसंबर 2023

बिजनेस के मामलों में कुछ नवीन अनुबंधों की सम्भावनाओं का है। तनाव से बचें। जॉब में प्रोमोशन का प्रयास करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका कार्य हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय- हनुमान जी की पूजा करते रहें। सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग- नीला व लाल।

आज का शुभ अंक- 03 व 09

मिथुन राशिफल 4 दिसंबर 2023

आज का दिन बिजनेस में रुके कार्यों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे।

आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग- हरा व नीला।

आज का शुभ अंक- 04 व 06

कर्क राशिफल 4 दिसंबर 2023

स्टूडेंट्स करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। जॉब में जल्द प्रमोशन का समय आ गया है। बिजनेस को लेकर भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ व अन्न का दान करें।

शुभ रंग- नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक- 04 व 07

सिंह राशिफल 4 दिसंबर 2023

परिवार में किसी विशेष वर्क के पूर्ण होने को लेकर खुश रहेंगे। बड़े भाई की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। कर्म का आलम्ब लें।

आज का उपाय- हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। चावल व तिल का दान करें।

शुभ रंग- लाल व हरा।

आज का शुभ अंक- 07 व 08

कन्या राशिफल 4 दिसंबर 2023

जॉब को लेकर नव उत्साह में रहते हैं। आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जॉब को नयी दिशा देंगे, आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें व कम्बल का दान करें।

शुभ रंग- हरा व सफेद।

शुभ अंक- 04 व 07

तुला राशिफल 4 दिसंबर 2023

बिजनेस को लेकर हर प्रयास अब सफल होगा। जॉब में संघर्ष है।विदेश यात्रा को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स मन को नियंत्रित करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। तेज वाहन चलाने से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ से खुश रहेंगे।

आज का उपाय- श्री अरण्यकाण्ड पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान करें।

शुभ रंग- हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक- 02 व 03

वृश्चिक राशिफल 4 दिसंबर 2023

जॉब को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में किसी न्यू प्रोजेक्ट को लेकर मन आनन्द से भरा रहेगा। छात्रों के करियर को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में टाइम के ज्यादा व्यय से बचें।

आज का उपाय- गुड़ का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य दोष दूर होता है।

शुभ रंग- पीला व लाल।

आज का शुभ अंक- 05 व 08

धनु राशिफल 4 दिसंबर 2023

व्यवसाय को लेकर संघर्ष रहेगा।न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। जॉब में करियर को लेकर आपका प्रयास अनवरत जारी रहेगा। परिवार से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी। अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें। कम्बल का दान करें।

शुभ रंग- सफेद व नारंगी।

आज का शुभ अंक- 01 व 02

मकर राशिफल 4 दिसंबर 2023

जिस रुके हुए सरकारी कार्य में आप लगे थे उसमें सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस वर्क बढ़ेगा। जॉब में पद उन्नयन संभावित है। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे।लव लाइफ में मैरेज का टर्न आ सकता है।

आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग- आसमानी व हरा।

आज का शुभ अंक- 01 व 09

कुंभ राशिफल 4 दिसंबर 2023

जॉब में अति व्यस्त रहेंगे। छात्र करियर को लेकर आप खुश रह सकते हैं। किसी भी बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है। धन के अनायास व्यय पर ध्यान दें। प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी।

आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें। तिल व कम्बल का दान श्रेयष्कर है।

शुभ रंग- नीला व हरा।

आज का शुभ अंक- 05 व 08

मीन राशिफल 4 दिसंबर 2023

जॉब सकारात्मक दिशा में पहुंचकर लाभ देगी। नित नयी बिजनेस सफलता को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपा- सुंदरकांड का पाठ करें। कम्बल का दान करें।

शुभ रंग- हरा व नारंगी।

आज का शुभ अंक- 02 व 03

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article