अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 28 October 2022: इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, व्यापार में होगा तगड़ा मुनाफा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 02:39 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 October 2022: आज का दिन वृश्चिक व तुला राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस राशि के जातकों को नौकरी में पदोन्नति मिलेगी और व्यापार में अच्छा लाभ होगा। इस लेख के माध्यम से हम आपके लिए आज का राशिफल लेकर आए हैं। यहां सभी राशि के जातक अपना राशिफल चेक कर सकते हैं।

Image

28 अक्टूबर 2022 का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 October 2022: सुजीत जी महाराज- सूर्य आज तुला राशि में ,मङ्गल वृष में व अनुराधा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृश्चिक व तुला राशि के जातक (Aaj ka Rashifal) व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। वृष व तुला राशि के युवा प्यार में इमोशन के अतिप्रभाव से बचेंगे। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

यहां देखें आज का राशिफल

मेष राशि

आज चन्द्रमा का इस राशि से अष्टम व सूर्य का इस राशि से सप्तम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है।मीडिया व बैंकिंग फील्ड के जात लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें।लव लाइफ सुंदर रहेगा।

वृष राशि

आज का दिन मङ्गल इसी राशि में,सूर्य तुला व चन्द्रमा सप्तम है।धार्मिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।इस राशि से सप्तम मङ्गल प्रेम में सफलता दे सकता है।

मिथुन राशि

मङ्गल द्वादश व चन्द्रमा खष्ठम भाव में है।सूर्य का इस राशि से पँचम रहना जाँब में प्रगति का सूचक है। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।मूंग का दान करें।युवाओं की लवलाइफ बेहतर रहेगी।

कर्क राशि

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का पँचम गोचर संतान व शिक्षा में विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मूंग का दान करें।मङ्गल एकादश रियल स्टेट फील्ड में लाभ देंगे। प्यार में असत्य वाणी से बचें। घर में अपराजिता का पेड़ लगाएं।

सिंह राशि

आज सूर्य का तृतीय व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर भवन निर्माण व जाँब के लिए मंगलमय है। राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग व गुड़ का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। लव लाइफ में तनाव संभावित है।

कन्या राशि

चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय भाव में है। पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।नीला व आसमानी रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।लव लाइफ को बेहतर करने के लिए श्री कृष्ण मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

तुला राशि

मङ्गल का अष्टम व चन्द्रमा का द्वितीय में होना स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर नहीं है। गुरु खष्ठम गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।लव लाइफ मे माधुर्यता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज सूर्य का तुला गोचर जाँब में उन्नयन देगा। मेष व कर्क के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।मङ्गल सप्तम लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है। शुक्र प्रेम के लिए अनुकूल है।

धनु राशि

मंगल खष्ठम लेकिन गुरु चतुर्थ मङ्गल करता है।आज सूर्य एकादश व शनि का इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल रहना शुभ व मंगलमय है। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है।युवा लव लाइफ में यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

मकर राशि

मङ्गल पँचम मेडिकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को प्रगति देगा।राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य तुला तथा चन्द्रमा वृश्चिक में हैं। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है।मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।छात्र सफल रहेंगे।शुक्र लव लाइफ को सुंदर बनाएंगे।

कुंभ राशि

आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि,तुला राशि के सूर्य व वृश्चिक के चन्द्रमा जाँब सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें ।लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।शनि प्रेम जीवन में वाणी से विवाद ला सकता है।

मीन राशि

आज मङ्गल तृतीय व चन्द्रमा भाग्य भाव में शुभ है।जांब में अष्टम सूर्य व इस राशि में गुरु व्यवसाय व जाँब में बड़ी सफलता दे सकता है। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें।पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article