अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2022: भाई दूज पर इन राशियों की जिंदगी में आएगी खुशियों की बहार, धन-धान्य में वृद्धि के आसार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 02:31 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 27 October 2022: वृष, कर्क समेत इन राशियों के लिए आज का दिन शुभ। जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल यहां।

Image

Horoscope Today, 27 October 2022: आज का राशिफल, 27 अक्टूबर 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 27 October 2022: सुजीत जी महाराज- सूर्य आज तुला राशि में व विशाखा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा 06:30 am तक तुला में है उसके बाद वृश्चिक राशि में रहेंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज 06:30am के बाद कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

मेष- आज 06:30 am के बाद चन्द्रमा का अष्टम व सूर्य का इस राशि से सप्तम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।अन्न का दान करें।

वृष- आज का दिन जाँब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। सूर्य के खष्ठम गोचर से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।तुलसी का पेड़ लगाएं।

मिथुन- सूर्य का इस राशि से पँचम व चन्द्रमा का 06:30am के बाद खष्ठम गोचर मंगलमय है। जाँब में प्रगति होगी। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण जाँब में सफलता आसान है। परिवार सम्बन्धित कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

कर्क-06:30 am के बाद इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का पँचम गोचर संतान की प्रगति,शिक्षा व व्यवसाय में विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मसूर का दान करें।

सिंह-आज सूर्य का तुला व चन्द्रमा का 06:30am के बाद वृश्चिक गोचर राजनीतिज्ञों के लिए मंगलमय है। जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग व गुड़ का दान करें।

कन्या-06:30am के बाद चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय है। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

तुला- सूर्य का इस राशि में व चन्द्रमा का 06:30 am के बाद वृश्चिक में व शनि मकर में गोचर कर रहे हैं। जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

वृश्चिक- आज सूर्य का द्वादश गोचर जाँब में उन्नयन तो वहीं व्यवसाय में सफलता देगा। कर्क व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

धनु- आज 06:30 am के बाद चन्द्रमा द्वादश, सूर्य एकादश व शनि का इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल रहना शुभ व मंगलमय है। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।

मकर-राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य तुला तथा चन्द्रमा 06:30 am के बाद वृश्चिक में हैं। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है।मेष व मीन राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

कुंभ- आज का दिन आईटी व बैंकिंग जाँब के कॅरियर में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि,तुला राशि के सूर्य व 06:30 am के बाद वृश्चिक के चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

मीन- आज जांब में अष्टम सूर्य व 06:30am के बाद नवम चन्द्रमा व इस राशि में गुरु व्यवसाय व जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। प्रेम में वाणी प्रयोग के प्रति सचेत रहें।लाल व पीला रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व तिल का दान करें।दाम्पत्य जीवन में मिठास बना रहेगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article