अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 26 october 2022: बुधवार का दिन किन राशि वालों के लिए है शानदार, जानें यहां

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 08:48 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 26 october 2022: मेष व वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस राशि के जातकों को नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में बड़ा लाभ हो सकता है। वहीं इस राशि के छात्रों को बड़ी सफलता मिलगी। यहां अन्य राशि के जातक भी अपना राशिफल देख सकते हैं।

Image

26 अक्टूबर 2022 का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 26 october 2022: सुजीत जी महाराज- आज चन्द्रमा तुला राशि में है व स्वाती नक्षत्र है। सूर्य अभी तुला व गुरु मीन में है। शनि मकर में वक्री हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।तुला व मिथुन राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे।शुक्र तुला व कुम्भ राशि को प्रेम में सफलता देगा। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

यहां देखें आज का राशिफल

1. मेष- आज सप्तम सूर्य व चन्द्रमा व द्वादश गुरु जाँब में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

2. वृष- आज के दिन मङ्गल इसी राशि में है। छात्रों के लिए सफलता का समय है। जाँब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व पीला रंग शुभ है।तिल व तिल का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।

3. मिथुन- सूर्य -चन्द्रमा पँचम संतान के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु बिजनेस के लिए अनुकूल है। जांब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व लाल रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

4. कर्क- सूर्य इसी राशि से चतुर्थ,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज गृह निर्माण के भाव में शुभ गोचर कर रहा है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।हनुमान जी की उपासना करें।शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।

5. सिंह- गुरु अष्टम व सूर्य इसी राशि से तृतीय भाव में रहेंगे। इस राशि से दशम गोचर कर रहा मङ्गल व्यवसाय के लिए शुभ है। शुक्र व बुध जांब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

6. कन्या- सूर्य इसी राशि से द्वितीय रहकर आर्थिक लाभ देंगे। सप्तम गुरु व्यवसाय के लिए लाभकारी है।चन्द्रमा द्वितीय भाव में है।शनि मकर में वक्री है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।प्रेम में तनाव हो सकता है।

7. तुला- सूर्य तथा चन्द्रमा इसी भाव में होकर जाँब व व्यवसाय के लिए शुभ फलदायक हैं।जाँब को लेकर परिवर्तन संभव है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।व्यय पर नियंत्रण रखें।निर्जन स्थान पर पीपल का वृक्ष लगाएं।

8. वृश्चिक- सूर्य -चन्द्रमा द्वादश भाव में प्रगति देंगे। गुरु पँचम संतान व शिक्षा के लिए मंगलमय है।आज का दिन यात्रा के लिए सफलता का है ।कन्या व कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।हरा व नारंगी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

9. धनु- सूर्य -चन्द्रमा तुला व शनि मकर में है। आज चन्द्रमा एकादश में गोचररत है। इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है। जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । जाँब में उन्नति के संकेत हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। फलों का दान करें। अपराजिता का पुष्प पास में रखें।

10 मकर- सूर्य कर्म भाव में हैं। शनि इसी राशि में वक्री व चन्द्रमा तुला में गोचर करेंगे। वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें।आर्थिक स्थिति में प्रोग्रेस है।शिक्षा में सफलता मिलेगी ।जाँब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।बैगनी व हरा रंग शुुभ है।वाणी में माधुर्यता बनाए रखें।

11 मकर- सूर्य तथा चन्द्रमा तुला व शनि इसी राशि से द्वादश में है। पॉलिटीक्स को लेकर लाभ रहेगा तथा नवीन कार्य आरंभ होंगे। अन्न दान शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।हरा व नीला रंग शुभ है।विष्णु जी की उपासना करें व फलों का दान करना श्रेयष्कर है।

12 मीन-सूर्य -चन्द्रमा तुला व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। जाँब व व्यवसाय में उन्नति होगी। मङ्गल आज इसी राशि से अष्टम में है। स्वास्थ्य सुख में लाभ के संकेत दे रहे हैं तथा कोई बड़ा कार्य संभावित है।ऑफिस सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे।हरा व लाल रंग शुभ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article