अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 21 December 2022 : गणेश जी के पावन व्रत का दिन आज, जान लें बुधवार की शुभ-अशुभ मुहूर्त और योग

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 21, 2022, 06:16 AM IST

Aaj Ka Panchang 21 December 2022 in Hindi Today: आज बुधवार है जो कि गणेश जी के व्रत का पावन दिन है। इसके अलावा आज त्रयोदशी तिथि है। आज भगवान शिव की उपासना के लिए बेहद खास दिन है। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की भी विशेषता है। आज दुर्गासप्तशती के साथ श्री सूक्त का पाठ भी कर सकते हैं।

Image

Panchang Today, 21 December 2022

Aaj Ka Panchang 21 December 2022 in Hindi Today: 21 दिसम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज- आज पौष माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। प्रदोष का पावन व्रत है। शिव पूजा करें। गणेश जी की उपासना करें। शक्ति उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज बुधवार को भगवान शिव जी व गणेश जी की पूजा व व्रत की जाती है। आज प्रदोष का व्रत रहें व शिव मंदिर में शिव जी का रुद्राभिषेक करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में वृक्षारोपण करें ।

Aaj Ka Ank Rashifal, 21 December 2022: मूलांक दो वाले जातक जॉब में झेल सकते हैं प्रेशर, जन्मांक से आप भी जानें अपना हाल

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक21 दिसम्बर 2022
दिवसबुधवार
माहपौष ,कृष्ण पक्ष
तिथित्रयोदशी, प्रदोष व्रत।
सूर्योदय07:09am
सूर्यास्त05:28pm
नक्षत्रस्वाती
सूर्य राशिधनु
चन्द्र राशिवृश्चिक
करणगर
योगधृति

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्तनहीं है।राहुकालदोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक
विजय मुहूर्त02:29pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:19pm से 06:56pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article