Aaj Ka Panchang 20 December 2022 in Hindi Today: 20 दिसम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज-
आज पौष माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है।आज हनुमान जी को प्रसन्न करने की तिथि है।आज सुंदरकांड का पाठ करें। आज मंगलवार का व्रत भी है।घर पर व मन्दिर में हनुमान जी की पूजा करते हैं। भगवान राम के नाम का संकीर्तन महापुण्य है।स्वाती नक्षत्र है।आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें।सुंदरकांड का पाठ करें।हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है।शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें।सायंकाल महिलाएं शिव मंदिर जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं।
हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।
आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)
| दिनांक | 20 दिसम्बर 2022 |
| दिवस | मंगलवार |
| माह | पौष ,कृष्ण पक्ष |
| तिथि | द्वादशी |
| सूर्योदय | 07:09am |
| सूर्यास्त | 05:28pm |
| नक्षत्र | स्वाती |
| सूर्य राशि | धनु |
| चन्द्र राशि | तुला |
| करण | कौलव |
| योग | सुकर्मा |
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
| शुभमुहूर्त | समय | अशुभ मुहूर्त | समय |
| अभिजीत मुहूर्त | 11:58am से 12:48pm तक। | राहुकाल | दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | 02:29pm से 03:28 pm तक | ||
| गोधुली मुहूर्त | 06:19pm से 06:56pm तक |
