अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 19 December 2022: मकर, मेष और तुला राशि को मिलेगी व्यवसाय में सफलता, जानें अन्य राशियों का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 19, 2022, 06:11 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19 December 2022: आज मकर, मेष और तुला राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता हासिल हो सकते हैं। इसके अलावा आज वृष व मिथुन राशि के लोगोंं को जॉब में नए अवसर मिलेंगे। तो वहीं आज वृष और मकर राशि के जातकों को वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही लापरवाही से बचने की जरुरत है।

Image

Horoscope Today, 19 December 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19 December 2022: 19 दिसम्बर का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज चन्द्रमा तुला राशि में है व चित्रा नक्षत्र है। सूर्य अभी शुक्र व बुध के साथ धनु व गुरु मीन में है। शनि मकर में वक्री हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर, मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व मिथुन राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व मकर राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

1. मेष- आज नवम सूर्य व शुक्र व सप्तम चन्द्रमा तथा द्वादश गुरु जाँब में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष-आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है।जाँब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व नीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।गाय को पालक खिलाएं।

3. मिथुन-सूर्य -शुक्र धनु का होकर जाँब के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व पँचम चन्द्रमा बिजनेस के लिए अनुकूल है। जांब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व लाल रंग शुभ है।मसूर का दान करें।

4. कर्क- सूर्य -शुक्र इसी राशि से खष्ठम,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि तुला में शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।शिव उपासना करें। आज शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।

5. सिंह- गुरु अष्टम व सूर्य -शुक्र इसी राशि से पँचम भाव में रहेंगे।मङ्गल जमीन क्रय करने के लिए शुभ है। शुक्र व बुध जांब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

6. कन्या-सूर्य -शुक्र इसी राशि से चतुर्थ रहकर आर्थिक लाभ देंगे। सप्तम गुरु लव लाइफ के लिए लाभकारी है।चन्द्रमा व्यय भाव में है।शनि भी मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। जाँब में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है।

7. तुला-चन्द्रमा इसी राशि में होकर लव लाइफ के लिए शुभ फलदायक हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। व्यय पर नियंत्रण रखें। किसी शिव मंदिर में पीपल का वृक्ष लगाएं।

8. वृश्चिक- चन्द्रमा द्वादश भाव में रहकर संबंधों में भावुकता देंगे। गुरु पँचम संतान के लिए मंगलमय है। आज का दिन यात्रा के लिए सफलता का है । मेष व तुला राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

9. धनु-सूर्य शुक्र धनु व शनि मकर में है। आज चन्द्रमा एकादश भाव में गोचररत है। इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है। परिवार में संतान के विवाह को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। ऊनी वस्त्रों का दान करें।

10. मकर- सूर्य -शुक्र धनु में हैं। शनि इसी राशि में वक्री व मङ्गल वृष में गोचर करेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहें। आर्थिक स्थिति में प्रोग्रेस है। शिक्षा में सफलता मिलेगी ।जाँब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।बैगनी व सफेद रंग शुुभ है।

11. मकर- सूर्य तथा शुक्र एकादश लाभ देंगे। शनि इसी राशि से द्वादश में है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा तथा नवीन कार्य आरंभ होंगे । तिल का दान शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।सफेद व नीला रंग शुुभ है।हनुमान जी की उपासना करें व लाल वस्त्र का दान करना श्रेयष्कर है।

12. मीन- सूर्य -शुक्र इसी राशि से दशम व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। पॉलिटीक्स उन्नति होगी। मङ्गल गोचर घर व मकान के लिए शुभ है। व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं तथा कोई बड़ा कार्य संभावित है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व हरा रंग शुभ है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article