अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 19 December 2022: भगवान विष्णु का व्रत एकादशी आज, जानें कब से कब तक रहेगा शुभ मुहूर्त, देखें पूरा पंचाग

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 19, 2022, 06:10 AM IST

Aaj Ka Panchang 19 December 2022 in Hindi Today: आज एकादशी तिथि है जो भगवान विष्णु जी को समर्पित है। यह व्रत करने से सारे पापों का नाश होता है। इसके अलावा आज सोमवार पड़ने के कारण बाबा भोलेनाथ की उपासना के लिए भी आज का दिन बेहद खास है।

Image

Panchang Today, 19 December 2022

Aaj Ka Panchang 19 December 2022 in Hindi Today: 19 दिसम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज- आज पौष माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज एकादशी का व्रत व सोमवार है। भगवान विष्णु व शिव जी का पावन व्रत है। शिवपुराण व दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन करें। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज रात्रि में कई तांत्रिक उपासना भी होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान व प्रत्यंगरा अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। सोमवार व्रत का बहुत महत्व है। इस व्रत से कई जन्मों के पापों का नाश होकर अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है।

आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। आज रात्रि में हनुमान बाहुक के पाठ का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक19 दिसम्बर 2022
दिवससोमवार
माहपौष ,कृष्ण पक्ष
तिथिएकादशी
सूर्योदय07:05 am
सूर्यास्त05:27 pm
नक्षत्रचित्रा
सूर्य राशिधनु
चन्द्र राशितुला
करणबव
योगअतिगण्ड

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:53am से 12:45 pm तक।राहुकालप्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक
विजय मुहूर्त02:31pm से 03:26 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:41pm से 07:06pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article