अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 16 January 2023: वृश्चिक और मकर राशि को होगा धन लाभ, जानें बाकियों की स्थिति

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 15, 2023, 03:22 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 16 January 2023: तुला और मकर राशि के जातकों को आज प्रत्येक कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। वहीं, वृश्चिक और मकर राशि के जातको की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वृष और मकर के लोग जॉब में प्रगति हासिल करेंगे। कन्या व मीन राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठानों से पुण्य की प्राप्ति करेंगे।

Image

Horoscope Today, 16 January 2023

Horoscope Today (आज का राशिफल) 16 January 2023: 16 जनवरी का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज के दिन चन्द्रमा तुला राशि में है व स्वाती नक्षत्र है। शनि ,सूर्य व शुक्र अभी मकर व गुरु मीन में है। मङ्गल वृष में व बुध धनु में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क व मकर राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

1. मेष- आज दशम शनि व शुक्र तथा सप्तम चन्द्रमा व द्वादश गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष--आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है।जाँब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे।नारंगी व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

3. मिथुन-सूर्य व शुक्र अष्टम स्वास्थ्य के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व तुला का चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

4. कर्क- सूर्य -शुक्र इसी राशि से सप्तम लव लाइफ के लिए अच्छा है।गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज तुला में शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।हनुमान जी की उपासना करें। आज मङ्गल के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें।शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

5. सिंह- गुरु अष्टम व सूर्य-शुक्र इसी राशि से खष्ठम रहेंगे।इस राशि से तृतीय गोचर कर रहा चन्द्रमा परिवार के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पोस्ट से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

6. कन्या-सूर्य -शुक्र इसी राशि से पँचम रहकर व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु व द्वितीय चन्द्रमा जीवन साथी के लिए लाभकारी है।शनि भी मकर का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला- सूर्य -शुक्र इसी राशि से चतुर्थ तथा गुरु खष्ठम भाव में होकर शुभ फलदायक हैं।जाँब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।शमी का वृक्ष लगाएं।

8. वृश्चिक- सूर्य -शुक्र तृतीय भाव में रहकर पारिवारिक कार्यों में प्रगति देंगे। गुरु पँचम शिक्षा के लिए मंगलमय है।आज का दिन जाँब के लिए सफलता का है ।मीन राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

9.धनु- आज चन्द्रमा तुला व गुरु इसी राशि से चतुर्थ गोचररत है।इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है।व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । जाँब में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।सूर्य व शुक्र इसी राशि से द्वितीय शुभ हैं।

10. मकर-- शनि,सूर्य तथा शुक्र इसी राशि में व गुरु तृतीय गोचर करेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहें।शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी ।परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।नीला व सफेद रंग शुुभ है।

11. कुंभ- सूर्य -शुक्र द्वादश व शनि भी इसी राशि से 12 वें में है। चन्द्रमा तुला तथा गुरु मीन में है।जाँब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।आसमानी व नीला रंग शुुभ है।कम्बल का दान करना श्रेयष्कर है।

12. मीन- शनि,सूर्य तथा शुक्र इसी राशि से एकादश व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जाँब में लाभ के संकेत दे रहे हैं।परिवार को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है।यात्रा में व्यस्त रहेंगे।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।उड़द व तिल का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article