अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 13 November 2022: कन्या व मीन राशि के जातक करेंगे सफलता की प्राप्ति, मेष राशि वालों का मन रह सकता है विचलित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 02:45 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 November 2022: कर्क व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें। सूर्य तुला,शुक्र वृश्चिक व मङ्गल वृष में है। जानिए रविवार का अपना राशिफल।

Image

Rashifal

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 November 2022: सुजीत जी महाराज- आज आद्रा नक्षत्र है व चन्द्रमा मिथुन राशि में जाएंगे। शनि आज मकर राशि में वक्री है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। सूर्य तुला,शुक्र वृश्चिक व मङ्गल वृष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या व मीन राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा मिथुन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

मेष- द्वादश गुरु , चन्द्रमा तृतीय व दशम शनि लाभ देंगे ।आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है।मङ्गल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।गाय को पालक खिलाइए।

वृष-आईटी व बैंकिंग सेक्टर के लोग लाभान्वित होंगे। शुक्र सप्तम प्रेम में सफलता देगा। शनि नवम भाव में हैं।आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय व्यवसाय को शुभ बनाएंगे।धन का व्यय हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण जॉब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नारंगी व हरा रंग शुभ है।

मिथुन- इस राशि से पँचम सूर्य व इस राशि में गोचर रत चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। शुक्र के खष्ठम प्रभाव के कारण स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।

कर्क-आज का दिन पॉलिटीक्स में सफलता का है।आईटी व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे।आसमानी व सफेद रंग शुभ है।गणेश जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।युवा लवलाइफ में सफल रहेंगे।

सिंह-अभी शुक्र चतुर्थ हुए हैं। चन्द्रमा का एकादश भाव में गोचर आज आपको व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा।बेल का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।लाल व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

कन्या- द्वितीय सूर्य ,तृतीय शुक्र व दशम चन्द्रमा कर्म स्थान पर सफलता देंगे।व्यावसायिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी।वृष का शुक्र बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है।गुरु का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें।नारंगी व पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।

तुला- सूर्य अभी इसी राशि में व शुक्र यहाँ से अब द्वितीय हो गए हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है।सात अन्न का दान लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक- आज आईटी व बैंकिंग जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व लाल रंग शुभ है।उड़द का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।विष्णु जी की पूजा करें।शुक्र अब इसी राशि में रहकर लव लाइफ को बेहतर करेंगे।

धनु- आज द्वादश शुक्र बहुत ही शुभ हैं। सूर्य भी द्वादश व चन्द्रमा सप्तम हैं।जॉब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं।बैगनी व हरा रंग शुभ है।आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मूंग का दान करें।

मकर-शुक्र एकादश लाभ देंगे। चन्द्रमा मिथुन व शनि इसी राशि में वक्री हैं।चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया,आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।सात प्रकार के अन्न का दान करें।लव लाइफ तनावग्रस्त हो सकती है।

कुंभ- कर्म स्थान पर शुक्र सफल करेंगे।आज बिजनेस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें ।बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।यात्रा सुखद रहेगा।पीले वस्त्रों व फल का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।

मीन-अष्टम सूर्य व चतुर्थ चन्द्रमा मङ्गलमय रहेंगे।शुक्र भाग्यस्थान पर रहकर धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा।तिल का दान करें।बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे।पीला व सफेद रंग शुभ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article