अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 11 November 2022: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा? जानें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2022, 08:11 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 November 2022: 4 राशियों के लिए आज का दिन शुभ, करियर में मिलेगी तरक्की।

Image

Aaj Ka Rashifal 11 November 2022: 4 राशियों के लिए आज का दिन शुभ

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 November 2022: सुजीत जी महाराज- आज मृगशिरा नक्षत्र है। चन्द्रमा शुक्र प्रधान राशि वृष में है। सूर्य तुला में व शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन व मङ्गल मिथुन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा शुक्र प्रधान राशि में हैं। शुक्र प्रेम व व्यवसाय का कारक ग्रह है। तुला व वृष के युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे। वृष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

मेष- चन्द्रमा वृष का ,द्वादश गुरु व दशम स्थान के शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जाँब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। शुक्र गोचर वाहन क्रय करने के लिए शुभ है। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

वृष- आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि में हैं। मंगल व शुक्र व्यवसाय को सफल बनाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि से खष्ठम सूर्य शुभ है व मंगल धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है।

मिथुन- शुक्र प्रधान वृष राशि का चन्द्रमा व तुला के सूर्य व्यावसायिक लाभ दे सकते हैं। शनि के मकर में गोचर के कारण आफिस सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।सफेद व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।मूंग का दान करें।

कर्क-आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से एकादश में है। आज व्यवसाय में सफलता का दिवस है।जाब को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।सात अन्न का दान करें।

सिंह-सूर्य -चन्द्रमा का इस भाव से कर्म भाव में गोचर व गुरु का अष्टम प्रभाव शिक्षा में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

कन्या- नवम भाव में चन्द्रमा भाग्य में वृद्धि करेगा। सप्तम गुरु व मकर का शनि व्यवसाय के लिए शुभ हैं। पॉलिटिक्स में उन्नति से प्रसन्नता होगी। कई दिनों से रुका धन प्राप्ति सम्भव है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- सूर्य उच्चाधिकारियों से लाभ देंगे।जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक प्रगति के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आज कन्या राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें।

वृश्चिक-चन्द्रमा का वृष व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। अन्न का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। भगवान शिव जी की पूजा करें। असत्य बोलने से बचें।

धनु- आज चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर नहीं है। संतान की प्रगति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे। गुरु के द्रव्य चने की दाल का दान करें।

मकर- चन्द्रमा सप्तम भाव में हैं। सप्तम चन्द्रमा व्यावसायिक कार्यों में लाभ दिला सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। मूूंग का दान करें।शनि के द्रव्य का दान करें।

कुंभ-शनि द्वादश हैं। सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जाँब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

मीन- चन्द्रमा तृतीय गोचर करेंगे। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। आज इस राशि से एकादश शनि तथा इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। यात्रा के भी संकेत हैं। सन्तान की प्रगति से खुश रहेंगे। पीला व हरा रंग शुभ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article