अध्यात्म

11 July 2023 ka Rashifal: मेष, वृष और मिथुन राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, जानें किन राशिफल वालों के लिए कैसा रहेगा दिन

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jul 11, 2023, 05:36 AM IST

Horoscope Today 11 July 2023 in Hindi: आज के दिन चन्द्रमा मेष राशि में है व अश्वनी नक्षत्र का द्वितीय चरण है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज गुरु व चन्द्रमा एकसाथ मेष में रहेंगे। कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

Image

11 July 2023 ka Rashifal

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 July 2023: आज के दिन चन्द्रमा मेष राशि में है व अश्वनी नक्षत्र का द्वितीय चरण है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज गुरु व चन्द्रमा एकसाथ मेष में रहेंगे। कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज तुला व मकर राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मीन व मिथुन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

मेष

आज एकादश शनि ,इस राशि के चन्द्रमा व गुरु जॉब में बड़ा लाभ दे सकते हैं। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

वृष

आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। बिजनेस में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे।नारंगी व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मिथुन

बुध व शुक्र व्यवसाय के लिए शुभ है। आज के दिन एकादश चन्द्रमा व गुरु नवीन कार्यों के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।गेंहू व गुड़ का दान करें।

कर्क

शुक्र व बुध बैंकिंग व मैनेजमेंट जाँब के लिए अच्छा है।गुरु तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इस राशि से दशम में शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आसमानी व नीला रंग शुभ है।हनुमान जी की उपासना करें।मङ्गल के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें।शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

सिंह

चन्द्रमा इसी राशि से नवम में, गुरु भी वहीं तथा मिथुन के सूर्य राजनीतिज्ञों के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पोस्ट से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

कन्या

चन्द्रमा -गुरु अष्टम तथा सूर्य इसी राशि से दशम रहकर स्वास्थ्य सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु जीवन साथी व व्यवसाय के लिए लाभकारी है।शनि भी कुम्भ का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला

सूर्य इसी राशि से नवम तथा गुरु -चन्द्रमा मेष में होकर जाँब के लिए शुभ फलदायक हैं।परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।परिवार का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।तुलसी का वृक्ष लगाएं।

वृश्चिक

सूर्य अष्टम व चतुर्थ शनि व्यावसायिक कार्यों में प्रगति देंगे। गुरु-चन्द्रमा खष्ठम स्वास्थ्य के लिए मंगलमय है।आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है ।कर्क व तुला राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।तिल व चावल का दान करें।

धनु

आज चन्द्रमा व गुरु इसी राशि से पंचम गोचररत होकर शिक्षा के लिए शुभ है।व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । जाँब में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

मकर

चन्द्रमा- गुरु चतुर्थ परिवार में मङ्गल प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी ।परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।नीला व हरा रंग शुभ है।गुड़ का दान करें। सूर्य पंचम, गुरु-चन्द्रमा तृतीय व शनि इसी राशि में है।जाँब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु व चन्द्रमा छात्रों को शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।आसमानी व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन

सूर्य चतुर्थ,शनि कुम्भ तथा चन्द्रमा - गुरु इसी राशि से द्वितीय शुभ हैं। जाँब व व्यवसाय में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फ़िल्म तथा फाइनेंसियल जाँब में लाभ के संकेत दे रहे हैं।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।पीला व सफेद रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article