अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 08 October 2022: वृष, मिथुन और कर्क समेत आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 09:25 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 08 October 2022: मेष, मिथुन, कर्क, वृषभ, कन्या, सिंह, धनु समेत सभी राशियों का 8 अक्टूबर का राशिफल यहां देखें।

Image

Horoscope Today, 8 October 2022: आज का राशिफल 8 अक्टूबर 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 08 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज चन्द्रमा पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में है व कुम्भ में है 11:25 am के बाद मीन राशि में आ जाएंगे। सूर्य कन्या व शनि मकर में है। गुरु मीन में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व मकर राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। कर्क व मकर राशि के युवा प्यार में सफल रहेंगे। मीन का चन्द्रमा मीन व कर्क राशि के युवाओं को प्यार के राह में संभलकर चलना होगा व विवाद से बचना होगा।कोआइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल (Aries To Pisces All Zodiac Sign Today Horoscope)

मेष-11:25 am के बाद चन्द्रमा एकादश रहेंगे। द्वादश गुरु शुभ हैं। शुक्र जाँब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है।जाँब को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। लव लाइफ सुखद रहेगी व सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष- आज का दिन 11:25 am तक व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का समय है। 11:25 am के बाद धन का आगमन हो सकता है। जाँब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व नारंगी रंग शुभ है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता लाएगा।

मिथुन- आज के दिन जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। 11:25 am के बाद चन्द्रमा का एकादश गोचर लाभप्रद है। प्रोमोशन की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

कर्क- चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो 11:25 am के बाद आज भाग्यभाव में है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। हनुमान जी की उपासना करें। प्रेम में क्रोध से बचें।पीपल का पेड़ लगाएं।

सिंह- 11:25am के बाद इस राशि से अष्टम चन्द्रमा व इस राशि से द्वितीय सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें। जीवन साथी संग यात्रा हो सकती है।

कन्या- 11:25 am के बाद चन्द्रमा इसी राशि से पँचम तथा गुरु मीन में हैं। शिक्षा में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं व मसूर का दान करें। तुलसी जी का पेड़ लगाएं।

तुला- 11:25am के बाद चन्द्रमा पँचम व शनि चतुर्थ भाव में वक्री है। जाँब को लेकर तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज मेष व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी में मिठास हो।

वृश्चिक- सूर्य एकादश ,11:25 am के बाद चन्द्रमा तथा गुरु पँचम मंगलमय है। दाम्पत्य जीवन में तनाव संभव है। आज का दिन आईटी व बैंकिंग फील्ड के लिए सफलता का है। मेष व कन्या राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व नारंगी शुभ है। सूर्य के द्रव्य मसूर की दाल व तिल का दान करें।

धनु- आज 11:25 आम के बाद चन्द्रमा चतुर्थ, सूर्य कर्म भाव में है। जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मकर- 11:25am के बाद चन्द्रमा व गुरु मीन राशि में ,इस राशि से तृतीय रहेंगे। शनि इस राशि के शुभ हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। पॉलिटक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है।

कुंभ-11:25am के बाद चन्द्रमा व गुरु इस राशि से द्वितीय दिवस को मंगलमय बना रहे हैं।इस राशि का चन्द्रमा व गुरु शुभ लाभ देगा। जाँब में नवीन दायित्व आरंभ होंगे। अष्टम सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गेंहू दान करना श्रेयष्कर है। 1

मीन- 11:25 am के बाद इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व चन्द्रमा गजकेसरी नामक राजयोग बनाकर शुभ फल देंगे। सप्तम सूर्य से प्यार में शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे व व्यस्त रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article