अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 08 December 2022: मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा आज, जानें आज के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 8, 2022, 06:01 AM IST

Aaj Ka Panchang 08 December 2022 in Hindi Today: आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा का विधान है। हालांकि आज गुरुवार भी है, जो कि विष्णु भगवान की पूजा के लिए खास है। इसके अलावा आज हनुमान जी की स्तुति और श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करने के साथ मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है।

Image

Panchang Today, 08 December 2022

Aaj Ka Panchang 08 December 2022 in Hindi Today: 08 दिसम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है।मार्गशीर्ष माह में पूर्णिमा को भगवान कृष्ण पूजा का अनन्त पुण्य है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है।रोहिणी नक्षत्र है।आज अन्न दान करें।आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक

08 दिसम्बर 2022दिवस

गुरुवारमाह

मार्गशीर्ष,शुक्ल पक्ष

तिथि

पूर्णिमा सूर्योदय

07:02amसूर्यास्त

05:23 pm

नक्षत्र

रोहिणीसूर्य राशि

वृश्चिक

चन्द्र राशि

वृष करण

बवयोग

साध्य

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्त

समय

अशुभ मुहूर्त

समय

अभिजीत मुहूर्त

11:56 am से 12:48 pm तक राहुकाल

दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

विजय मुहूर्त02:29pm से 03:28 pm तक

गोधुली मुहूर्त06:19pm से 06:56pm तक

बता दें आज अभिजीत मुहूर्त, विजय मुहूर्त और गोधुली मुहूर्त एक साथ लग रहा है। यहां आप आज का पूरा पंचांग व शुभ और अशुभ मुहूर्त देख सकते हैं।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article