अध्यात्म

Horoscope Today, 06 October 2022: पापांकुशा एकादशी पर इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें गुरुवार का राशिफल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 06:21 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05 October 2022: आज पापांकुशा एकादशी है। जानें मेष से मीन तक के जातकों में से किसे आज भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा। देखें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहेगा।

Image

Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal 06 October 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज धनिष्ठा नक्षत्र है। चन्द्रमा 08:29 am तक मकर राशि में फिर कुम्भ कुम्भ राशि में रहेंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व वृष राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आज दिन में शुभता के लिए तुलसी व बेल का पेड़ लगाएं। तुलसी से गुरु व बेल से मङ्गल की शुभता बढ़ती है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 06 October 2022 in Hindi

मेष राशिफल

दशम शनि व्यावसायिक लाभ देंगे। 08:29 am के बाद एकादश चन्द्रमा आज आपका मन आध्यात्मिक करेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। उड़द का दान करें। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। तुलसी का पेड़ लगाएं। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

वृष राशिफल

आज का दिन पंचम सूर्य व 08:29 am के बाद चन्द्रमा इसी राशि से दशम भाव में दिवस को शुभ बनाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। शुक्र शुभ है व मंगल प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

08:29 am के बाद नवम चन्द्रमा व इस राशि से चतुर्थ सूर्य बड़ा पॉलिटिकल लाभ दे सकते हैं। शनि के अष्टम भाव में गोचर के कारण जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। परिवार संग यात्रा सुखद रहेगा। तिल व उड़द का दान करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। परिवार में विवादों से बचें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

सिंह राशिफल

सूर्य का इस भाव से द्वितीय गोचर आज सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें व सात प्रकार के अन्न का दान करें।

कन्या राशिफल

मीन का गुरु व 08:29 am के बाद खष्ठम भाव में चन्द्रमा बेहतर हैं। आर्थिक उन्नति से प्रसन्नता होगी। मंगल गोचर वाहन या जमीन क्रय करवा सकता है। आर्थिक लाभ सम्भव है। श्री विष्णुसहस्रनाम जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

तुला राशिफल

जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आज 08:29 am के बाद कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व हरा रंग शुभ है। निर्जन स्थान पर पीपल लगाना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य एकादश, 08:29 am के बाद चन्द्रमा चतुर्थ तथा शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। तिलका दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें व मन्दिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं।

धनु राशिफल

आज 08:29 am के बाद चन्द्रमा तृतीय व गुरु इसी राशि से चतुर्थ व सूर्य भाग्यभाव भाव में हैं। जॉब में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। गुड़ का दान करें।

मकर राशिफल

गुरु मीन व 08:29 am के बाद चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से सूर्य का अनुकूल लाभ मिलेगा। लाल व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।

कुंभ राशिफल

08:29 am के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आर्थिक सुख में सफलता के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। नीले वस्त्र व तिल का दान करें।

मीन राशिफल

08:29 am के बाद चन्द्रमा द्वादश व गुरु इसी राशि में हैं। कन्या के सूर्य धन का आगमन करवा सकते हैं। मकर के शनि व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त करेगा। बैंकिंग व आईटी जॉब में सफलता के संकेत हैं। आज यात्रा से खुश रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। अन्न दान करना पुण्यदायी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article