अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2022: मेष राशि के जातक को मिलेगी व्यवसाय में सफलता, जानिए रविवार के दिन कैसी है ग्रहों की स्थिति

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Nov 5, 2022, 07:25 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 November 2022: मेष, तुला और मकर राशि के जातकों जॉब में करेंगे नवीन अवसरों की प्राप्ति। शनि के गोचर के कारण गाड़ी चलाते वक्त लापरवाही न करें वृष और मकर राशि के जातक। राशिफल के जरिए जानिए कैसा रहेगा आपके लिए छह नवंबर रविवार का दिन।

Image

Daily Horoscope 6 November 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 November 2022: सुजीत जी महाराज- आज के दिन चन्द्रमा मीन राशि में है व हस्त नक्षत्र है। सूर्य व शुक्र अभी तुला व गुरु मीन में है। मङ्गल मिथुन में व शनि मकर में वक्री हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष,तुला व मकर राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व मकर राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

मेष- आज सप्तम सूर्य व शुक्र तथा द्वादश चन्द्रमा गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है।व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष-आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है।व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे।नारंगी व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें। तुलसी का पेड़ लगाएं।

मिथुन-सूर्य व शुक्र पंचम छात्रों के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व द्वादश चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।उड़द व कम्बल का दान करें।

कर्क- सूर्य -शुक्र इसी राशि से चतुर्थ,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज भाग्यभाव में शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री गणेश जी की उपासना करें। आज मंगल के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें।शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

सिंह- गुरु -चन्द्रमा अष्टम व सूर्य-शुक्र इसी राशि से तृतीय रहेंगे।इस राशि से अष्टम गोचर कर रहा चन्द्रमा परिवार के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

कन्या- सूर्य -शुक्र इसी राशि से द्वितीय रहकर जांब सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु व चन्द्रमा जीवन साथी के लिए लाभकारी है।शनि भी मकर का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। ससुराल से लाभ हो सकता है।

तुला- सूर्य -शुक्र इसी राशि में तथा चन्द्रमा -गुरु खष्ठम भाव में होकर शुभ फलदायक हैं।परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।बेल वृक्ष लगाएं।

वृश्चिक- सूर्य -शुक्र द्वादश भाव में रहकर धार्मिक कार्यों में प्रगति देंगे।चन्द्रमा तथा गुरु पंचम शिक्षा के लिए मंगलमय है।आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है । कन्या व तुला के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

धनु- आज चन्द्रमा -गुरु इसी राशि से चतुर्थ गोचररत है।इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है। बिजनेस को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।

मकर- शनि इसी राशि में वक्री व चन्द्रमा -गुरु तृतीय गोचर करेंगे। वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें।शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।नीला व सफेद रंग शुभ है।

कुंभ- सूर्य -शुक्र नवम व शनि इसी राशि से द्वादश में है। चन्द्रमा तथा गुरु एक साथ मीन में है।जॉब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।आसमानी व नीला रंग शुुभ है।विष्णु जी की उपासना करें व चने की दाल का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन- सूर्य तथा शुक्र इसी राशि से अष्टम व गुरु-चन्द्रमा इसी राशि में शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जॉब में लाभ के संकेत दे रहे हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article