Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 05 january 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi: 05 जनवरी 2023 का अंकफल-
सुजीत जी महाराज-
आज 05 जनवरी 2023 है। 05 का अंक प्रसिद्धि,धन,ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है।यह क्रिएटिविटी का अंक है। 05 का स्वामीग्रह बुध है। बुध मैनेजमेंट स्किल देता है। आज 05-01-2023 का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामीग्रह राहु है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 05 के मित्र अंक 04,06, तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
1.जन्मांक01- शुभ अंक-09 व 02
जाँब व व्यवसाय- जाँब में परेशानी व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 04 आपको जाँब में पद परिवर्तन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।सूर्य के द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र का दान करें।
2.जन्मांक02- शुभ अंक-03 व 01
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 01 व 06 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। जाँब में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3.जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 02
जाँब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी राहु जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।
4.जन्मांक04- शुभ अंक-07 व 08
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 04 तथा इस अंक का स्वामी राहु है।आईटी,मीडिया,टीचिंग व बैंकिंग फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नामांक 04 व 08 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
5.जन्मांक05- शुभ अंक-07 व 08
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक06 व 09 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
6.जन्मांक06- शुभ अंक-07 व 08
जाँब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 04 के स्वामी राहु व 03 के स्वामी गुरु का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
7.जन्मांक07- शुभ अंक-06 व 04
जाँब व व्यवसाय- जाँब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। बिजनेस में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
8.जन्मांक08- शुभ अंक-07 व 06
जाँब व व्यवसाय- आज का दिन बिजनेस में विवादों से बचने का है।इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी राहु है।शनि व मित्र ग्रह शुक्र जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9.जन्मांक09- शुभ अंक-02 व 03
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में मङ्गल व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 03 व मित्र अंक 01 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।कम्बल का दान करें।
