अध्यात्म

Horoscope Today 8 October 2023: मेष, वृष, कर्क और सिंह राशि वालों को आज हो सकती है परेशानी, जानें सभी राशियों का राशिफल

Horoscope Today ( Aaj Ka Rashifal) 8 October 2023 In Hindi: आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि का दिन कुछ राशियों के लिए लाभकारी होने वाला है, तो वहीं कुछ राशि वालों को परेशनियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल कैसा रहने वाला है। यहां पढे़ं दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Horoscope Today (आज का राशिफल) 8 October 2023: राशिफल के अनुसार 8 अक्टूबर रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो वहीं कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है। मेष राशि वाले इमोशनल होने से बचना होगा। वहीं वृष वालों को थोड़ी मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कर्क राशि के जातक काम के कारण परेशान रह सकते हैं। कन्या वालों को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। मीन राशि के जातकों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के हिसाब से सभी राशियों का हाल कैसा रहने वाला है। यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष

आज का दिवस घूमने टहलने व आनन्द पूर्वक छोटी यात्राओं का है। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस जॉब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा ।

आज का उपाय - जीवन में शुभता व सफलता के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल का दान करें।

शुभ रंग -पीला व लाल।

आज का शुभ अंक -01 व 03

वृष

आज का दिन जॉब के मामलों में कुछ नवीन अनुबंधों की सम्भावनाओं का है। मानसिक अवसाद से बचें। प्रोमोशन का प्रयास करें।किसी उच्चाधिकारी से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय --स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग - नीला व हरा।

आज का शुभ अंक --02 व 06

मिथुन

आज का दिन धार्मिक अनुष्ठान व अन्य आध्यात्मिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला हैछात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।लांग ड्राइव पर जाएंगे।

आज का उपाय - श्री सूक्तम का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -हरा व सफेद।

आज का शुभ अंक -03 व 08

कर्क

नित नवीन सफलताओं से छात्र उत्साहित रहेंगे। जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद प्रोमोशन नहीं मिल रही है। यदि आप रियल स्टेट ,बैंकिंग ,पावर सेक्टर के शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व लाल।

आज का शुभ अंक --06 व 07

सिंह

जॉब में किसी विशेष वर्क को लेकर तनाव में रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय ---सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। चावल व तिल का दान करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

आज का शुभ अंक --06 व 07

कन्या

जॉब में आप कभी कभी किसी विशेष कार्य निर्णय को लेकर असमंजस में रहते हैं। बिजनेस में आत्मबल व टाइम मैनेजमेंट की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र करियर को नयी दिशा देंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -किष्किंधाकांड का पाठ करें व अन्न तथा फलों का दान करें।

शुभ रंग --हरा व नीला

तुला

जॉब में सफलता है।प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स मन को एकाग्र करें । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग लीवर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ में सायंकाल लांग ड्राइव पर रहेंगे।

आज का उपाय - सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें। मसूर का दान करें।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक --नीला व हरा

वृश्चिक

जॉब को लेकर खुश रहेंगे। किसी न्यू प्रोजेक्ट को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।लव लाइफ में असत्य से बचें।

आज का उपाय - भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य दोष दूर होता है।

शुभ रंग --सफेद व लाल।

आज का शुभ अंक --05 व 06

धनु

जॉब को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। रुके हुए कुछ प्रोजेक्ट को लेकर आपका प्रयास अनवरत जारी रहेगा। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी। अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय - हनुमान बाहुक का पाठ करें। चावल व तिल का दान करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक --01 व 02

मकर

स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। करियर की स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस वर्क बढ़ेगा । जॉब में पद उन्नयन संभावित है। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे।लव लाइफ में थोड़ा तनाव हो सकता है।

आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

आज का शुभ अंक --03 व 07

कुम्भ

पारिवारिक कारणों से बिजी रह सकते हैं।किसी भी बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें।प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी।

आज का उपाय -भगवान शिव की उपासना करें। मसूर व गुड़ का दान श्रेयष्कर है।

शुभ रंग --नीला व सफेद।

आज का शुभ अंक --06 व 08

मीन

छात्रों की स्टडी सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। वे नित नयी सफलता को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर टेंशन मत लें।

आज का उपाय --गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें। गेंहू व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक --01 व 09

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article